देश

Navjot Singh Sidhu के घर बजने वाली है शहनाई, बेटे की गंगा किनारे हुई सगाई, जानें कौन हैं बहू

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 27, 2023, 05:38 PM IST

Navjot Sidhu Son Engagment: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है, उनके बेटे करण सिद्धू की सगाई हो गई है, उनकी होने वाली बहू का नाम इनायत रंधावा है।

Image

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है अपनी जुगलबंदी के लिए मशहूर सिद्धू के परिवार से एक खुशखबरी भरी खबर सामने आई है, जी हां उनके बेटे करण सिद्धू शादी करने जा रहे हैं, इस बावत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है।

सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट से परिवार की तस्वीरें शेयर कर अपनी होने वाली बहू (Navjot Sidhu Daughter in law) का परिचय करवाया है, नवजोत सिंह सिद्धू ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि बेटे ने अपनी मां की इच्छा को पूरा किया और गंगा नदी के तट पर अपनी मंगेतर को प्रॉमिस बैंड बांधा।

गौर हो कि खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को दुर्गा-अष्टमी के मौके पर गंगा स्नान के दौरान की कुछ फोटोज ट्विटर पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी, इन तस्वीरों में सिद्धू परिवार की होने वाली बहू इनायत रंधावा भी दिख रही हैं

बहू इनायत रंधावा पंजाब के ही पटियाला की रहने वाली

बहू इनायत रंधावा पंजाब के ही पटियाला की रहने वाली हैं बताते हैं कि इनायत रंधावा के पटियाला के मनिंदर रंधाना की बेटी हैं वह पंजाब डिफेंस सर्विस वेलफेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर की पोस्ट पर हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित

गौर हो कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं और इलाज करा रही हैं वहीं माना जा रहा है कि नवजोत कौर की बीमारी के चलते ही बेटे की सगाई की गई है और जल्दी ही शादी भी होगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article