देश

'शी जिनपिंग और चीन की जनता के प्रति संवेदना...', PM मोदी ने कोयला खदान दुर्घटना पर जताया दुख; 90 खनिकों ने गंवाई जान

China Coal Mine Disaster: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन के शानशी प्रांत में कोयला खदान हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। इस हादसे में 90 खनिकों की मौत हो गई।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

China Coal Mine Disaster: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन के शानशी प्रांत में कोयला खदान हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की। उत्तरी चीन की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से 90 खनिकों की मौत हो गई।

PM मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''चीन के शानशी प्रांत में खनन दुर्घटना में हुई जानमाल की क्षति से मैं बहुत दुखी हूं। भारत की ओर से, मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन की जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें। सभी लापता लोगों के जल्द और सुरक्षित मिल जाने की प्रार्थना करता हूं।''

कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट

उत्तरी चीन की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से 90 खनिकों की मौत हो गई। गैस विस्फोट शुक्रवार शाम लिउशेन्यु कोयला खदान में हुआ। हादसे के समय खदान में 247 खनिक मौजूद थे।

सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, उत्तरी चीन के शानशी प्रांत के क्विनयुआन काउंटी में कोयला खदान में विस्फोट होने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। इसके अनुसार बचाए गए लोगों में से लगभग 123 लोगों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

एक बचावकर्मी ने सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' को बताया, ''जब तक उम्मीद है, हम लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।'' चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्यापक पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जाने और घायलों का उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे के बाद की स्थिति से उचित तरीके से निपटने, इसके कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द