देश

मुख्तार अंसारी को अब अदालत के सामने पेश होने में लग रहा है डर, जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2023, 02:44 PM IST

Mukhtar Ansari News: कहते हैं कि दो अक्षर का डर बड़े बड़ों को डरा देता है। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के दूसरे माफियाओं में दहशत है, वो जेल से बाहर आकर अदालत में पेश नहीं होना चाहते हैं। ताजा मामला मुख्तार अंसारी का है जो मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होना चाहता है।

Mukhtar Ansari News: अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद अब अदालत का सामना कर रहे अपराधियों में खौफ है। 15 अप्रैल को जिस तरह अतीक और अशरफ की मात्र 17 सेकेंड में बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी उसके बाद मुख्तार अंसारी को भी डर लगने लगा है। बताया जा रहा है कि वो चाहता है कि उसकी पेशी जब भी वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही हो। मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में उसे अदालत के सामने पेश होना है। बता दें कि अंसारी परिवार पहले से ही जान का खतरा बता रहा है। कुछ दिनों पर मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि जिस तरह से अतीक और अशरफ की हत्या की गई ठीक वैसे ही उनकी भी हत्या हो सकती है। खास बात यह है कि मुख्तार अंसारी के परिवार ने इस बात की भी आशंका जताई थी कि उनके भाई को खाने में जहर दिया जा सकता है। हालांकि इस तरह के आरोपों को यूपी सरकार और जेल प्रशासन ने इनकार कर दिया था। मुख्तार अंसारी जोकि बांदा जेल में बंद है उसने खुद के लिए उच्च स्तरीय सुविधा देने की भी मांग की थी। मुख्तार का परिवार पहले से यह भी आरोप लगाता रहा है कि मौजूदा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध में कार्रवाई कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article