देश

Monsoon Update: दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई हर तारीख; जानें अपने शहर का हाल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 11, 2023, 05:39 PM IST

Monsoon Update: IMD का कहना है कि महाराष्ट्र, गोवा समेत कुछ राज्यों में जल्द ही मानसून की दस्तक हो सकती है, जिससे बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। हालांकि, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश में अभी हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।

Image

Monsoon update

Photo : BCCL

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में बीते दिनों बारिश के बाद अब प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। यहां हीटवेव के कारण तापमान काफी ऊपर पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने मासनून को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है आठ जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है।

IMD का कहना है कि महाराष्ट्र, गोवा समेत कुछ राज्यों में जल्द ही मानसून की दस्तक हो सकती है, जिससे बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। हालांकि, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश में अभी हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।

कई राज्यों में स्थितियां मानसून के अनुकूल

मौसम विभाग की मानें तो केरल के बचे हुए हिस्से, कर्नाटक, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों तक मानसून पहुंच चुका है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा और तमिलनाडु में स्थितियां इसके अनुकूल हैं। नॉर्थईस्ट और दक्षिण के राज्यों के लिए अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 12 से 14 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम, मेघायल, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

किस राज्य में कबतक पहुंचेगा मासनून

मौसम विभाग की मानें तो गुजरात में 20 से 25 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश में 20 जून तो छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 15 जून तक मानसून पहुंचेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली- NCR में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में 28 से 30 जून के बीच मानसून आ सकता है। इसके अलावा हरियाणा में 30 जून तो उत्तरा खंड में 20 जून तक बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जून तक बारिश होगी। इसके अलावा बिहार में 15 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article