देश

आसमानी आफत: सड़कें बनीं समंदर, ट्रेनें कैंसिल, स्कूल बंद; 10 प्वाइंट में जानिए मानसून ने कहां-कहां मचाई तबाही

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 10, 2023, 07:29 AM IST

Monsoon 2023: उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ ने काफी नुकसान किया है। कई लोगों की मौत हो चुकी है और घर-दुकानें जमींदोज हो गए हैं। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं।

Image

उत्तर भारत में बारिश से तबाही

Monsoon 2023: कहते हैं कुदरत जब अपने पर आती है, तो कुछ भी नहीं छोड़ती। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों देखने को मिल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक मानसूनी बारिश का दौर जारी है। आसमान से मानों आफत बरस रही है। नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कें समंदर बन चुकी हैं। मैदानों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है तो पहाड़ों पर जल प्रलय ने तबाही मचा रखी है।

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ ने काफी नुकसान किया है। कई लोगों की मौत हो चुकी है और घर-दुकानें जमींदोज हो गए हैं। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। भारी बारिश का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश में स्कूलों और दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। दर्जनों ट्रेनें कैंसिल हैं और हाल बेहाल है।

आइए 10 प्वाइंट में जानते हैं बारिश ने अब तक कितनी तबाही मचाई और कहां-कितना नुकसान हुआ...

  1. हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश से चारों ओर तबाही का मंजर जारी है। यहां 2 दिनों की भारी बारिश से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है।
  2. उत्तर रेलवे ने भारी बारिश के कारण 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा करीब 12 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। यहां 41 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।
  3. हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ की सथिति है। औट में ब्यास नदी पर बना 100 साल पुराना लाल पुल बारिश में बह गया।
  4. उत्तर भारत में बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड में 11 और 12 जुलाई को चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोडा समेत कई जिलों में स्कूल बंद हैं। देहरादून और हल्द्वानी में भी 10 जुलाई को छुट्टी घोषित हुई है। हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज 22 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब में भी स्कूल बंद किए गए हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबद में भी स्कूलों को बदं कर दिया गया है।
  5. गुरुग्राम में सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। लिहाजा प्रशासन ने प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वालों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
  6. हिमाचल प्रदेश में बीते 36 घंटों में भूस्खलन की 14 बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। अचानक बाढ़ की 13 घटनाएं हुई हैं। यहां 700 से ज्यादा सड़कें बंद कर दी गई हैं।
  7. चंडीगढ़ में तीन कंट्रोल रूम खोले गए हैं। यहां 18 आपदा प्रबंधन की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
  8. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यहां बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है।
  9. जम्मू में लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश जारी है। कठुआ और सांबा जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। यहां 36 लोगों को बाढ़ से बचाया गया है।
  10. राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पानी भर गया है। यहां अस्पतालों तक में पानी भरे होने के वीडियो सामने आए हैं।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित