देश

Modi Government 9 Years: मोदी सरकार के नौ सालों में गढ़ी गई विकास और जन-कल्याण की नई परिभाषा, बोले धर्मेंद्र प्रधान

  • Authored by: अमित कुमार
  • Updated Jun 10, 2023, 08:32 PM IST

Modi Government 9 Years: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओड़िशा के देवगढ़ में मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि 9 सालों में विकास और जन-कल्याण की नई परिभाषा गढ़ी गई,गरीब कल्याण समावेश कार्यक्रम में यह बात कही।

Image

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Modi Government 9 Years: केंद्रीय शिक्षात्री धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विकास को समर्पित बताया है। ओड़िशा के देवगढ़ में मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ ओड़िशा जैसे आदिवासी बहुल राज्य की महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा की देवगढ़ जैसे जिलों के युवा और महिलाए मोदी सरकार के विकास परक नीतियों से जुड़कर विकास की मुख्यधारा में जगह बना रहे हैं। यहां उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सभी केंद्रीय मंत्री सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहे हैं।

अमित कुमार
अमित कुमारauthor

20 साल का टीवी पत्रकारिता का अनुभव। झूठ , फरेब और तमाशे पर नहीं सिर्फ खबर पर नज़र। राजनीतिक खबरों पर पहली पकड़। देश की राजनीति समझनी है तो आइए मेरे साथ

और पढ़ें
End of Article