देश

Gaganyaan: गगनयान के चालक दल वाले पहले मिशन में बदलाव, अब 2024 के आखिर तक भेजा जाएगा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 09:03 PM IST

सरकार ने कहा कि महामारी के प्रभाव, लॉकडाउन के बाद अब गगनयान से संबंधित विभिन्न प्रणालियों का डिजाइन पूरा हो गया है और कार्यक्रम परीक्षण चरण में प्रवेश कर चुका है।

Image

गगनयान मिशन में बदलाव

Photo : PTI

गगनयान के चालक दल वाले पहले मिशन में बदलाव किया गया है। अब इसे 2024 के अंत तक अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। सरकार ने बुधवार को कहा कि महामारी के प्रभावों के कारण गगनयान के चालक दल वाले पहले मिशन के प्रक्षेपण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और अब इसे 2024 के अंत तक भेजने की योजना है।

महामारी के प्रभाव, लॉकडाउन से हुई देरी

सरकार ने यह भी कहा कि महामारी के प्रभाव, लॉकडाउन के बाद अब गगनयान से संबंधित विभिन्न प्रणालियों का डिजाइन पूरा हो गया है और कार्यक्रम परीक्षण चरण में प्रवेश कर चुका है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि गगनयान के प्रथम कर्मी युक्त मिशन को प्रक्षेपित करने के लिए लक्ष्य 2022 था।

उन्होंने कहा कि हालांकि, लॉकडाउन के कारण विदेशी स्रोतों से कच्ची सामग्री आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट और उद्योगों से हार्डवेयर की प्राप्ति में देरी के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सिंह ने केसिनेनी श्रीनिवास के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि लॉकडाउन के बाद विभिन्न कार्य केंद्रों में गगनयान से संबंधित गतिविधियों में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विभाग ने डिजाइन, गुणवत्ता व मानव अनुकूलन प्रमाणन और त्वरित खरीद समितियों की स्थापना के लिए सभी इसरो केंद्रों में विशेष दलों के गठन के माध्यम से गगनयान को पूरा करने के लिए विविध कदम उठाए हैं।

विभिन्न प्रणालियों का डिजाइन पूरा

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद के चरण में गगनयान से संबंधित विभिन्न प्रणालियों का डिजाइन पूरा हो गया है और कार्यक्रम परीक्षण चरण में प्रवेश कर चुका है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रथम परीक्षण रॉकेट मिशन, टीवी-डी1 मई 2023 के लिए निर्धारित है जिसके बाद 2024 की पहली तिमाही में दूसरा परीक्षण रॉकेट टीवी-डी2 मिशन और गगनयान के प्रथम चालक दल रहित मिशन (एलवीएम3-जी1) आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद रोबोटिक पेलोड के साथ परीक्षण यान मिशनों की दूसरी श्रृंखला (टीवी-डी3 और डी4) और एलवीएम3-जी2 मिशन की योजना है। मंत्री ने कहा कि सफल परीक्षण यान और चालक दल मिशनों के परिणामों के आधार पर 2024 के अंत तक चालक दल मिशन भेजने की योजना है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मेरे खिलाफ भी हो रही विशेषाधिकार की कार्रवाई...', SC में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने क्यों लगाई अर्जी? जानें क्या है पूरा मामला

'मेरे खिलाफ भी हो रही विशेषाधिकार की कार्रवाई...', SC में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने क्यों लगाई अर्जी? जानें क्या है पूरा मामला

'ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा, आप लोग डटे रहो...', कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में प्रियंका-राहुल ने क्या-क्या कहा?

'ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा, आप लोग डटे रहो...', कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में प्रियंका-राहुल ने क्या-क्या कहा?

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर बड़ा उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के गश्ती दल पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर बड़ा उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के गश्ती दल पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ राज और उद्धव ठाकरे आए साथ, मुंबई में अब निकलेगा संयुक्त मोर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ राज और उद्धव ठाकरे आए साथ, मुंबई में अब निकलेगा संयुक्त मोर्चा

CEC दें तुरंत इस्तीफा, PM-गृह मंत्री की तय हो जिम्मेदारी, SIR करें रद्द, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हुए 3 बड़े फैसले

CEC दें तुरंत इस्तीफा, PM-गृह मंत्री की तय हो जिम्मेदारी, SIR करें रद्द, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हुए 3 बड़े फैसले