देश

कर्नाटक में कामगारों की बल्ले-बल्ले; न्यूनतम मजदूरी में 60 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Karnataka Minimum Wages Hike: कर्नाटक सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 60 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे बेंगलुरु में श्रमिकों को न्यूनतम 23,376 रुपये प्रति माह प्राप्त होंगे।

Image

कर्नाटक में कामगारों की न्यूनतम मजदूरी में हुई वृद्धि (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Karnataka Minimum Wages Hike: कर्नाटक सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 60 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे बेंगलुरु में श्रमिकों को न्यूनतम 23,376 रुपये प्रति माह प्राप्त होंगे। राज्य सरकार की अधिसूचना में कहा गया कि राजधानी बेंगलुरु में कुशल कामगार 31,114 रुपये प्रति माह के हकदार होंगे। शनिवार को श्रम मंत्री संतोष लाड ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इसके साथ ही कर्नाटक के श्रमिक समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है।

कर्नाटक के अन्य हिस्सों में संशोधित दरें प्रतिमाह 19,300 रुपये से 21,251 रुपये तक के बीच होंगी। मंत्री ने कहा कि संशोधित मजदूरी अधिसूचना राज्य भर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के साथ-साथ निर्दिष्ट क्षेत्रों के कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी तथा पहली बार लाखों श्रमिकों को एक एकीकृत ढांचे के तहत लाएगी।

श्रम मंत्री ने क्या कुछ कहा?

लाड ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''हमारी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 60 प्रतिशत की वृद्धि करने वाली अधिसूचना जारी की है। इसके माध्यम से, हमारी सरकार ने राज्य में श्रमिक समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है।''

लाड ने कहा कि श्रमिकों में यह संशोधन उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किया गया है और यह राज्य के श्रम ढांचे में एक महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार है। उन्होंने कहा, "यह अधिसूचना असंगठित क्षेत्र और राज्य भर के अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। न्यूनतम मज़दूरी तय करते समय, इस संशोधन को लागू करने में उच्चतम न्यायालय की पीठ के निर्देशों का पालन किया गया है।"

बकौल लाड, संशोधित मजदूरी अधिसूचनापूरे कर्नाटक में 81 निर्धारित व्यवसायों में कार्यरत लाखों श्रमिकों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाएगा। मंत्री ने श्रम विभाग के इस फ़ैसले का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, कैबिनेट सहयोगियों और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article