देश

Mehbooba Mufti in Temple: जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल, वीडियो हो रहा Viral

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 15, 2023, 09:47 PM IST

mehbooba mufti Temple video: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने पुंछ के देरियां में नवग्रह मंदिर के दर्शन किए और भगवान महादेव को अपने हाथ से जल भी चढ़ाया, जिसका वीडियो सामने आया है।

mehbooba mufti in Poonch Temple: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मंदिर में दर्शन किए, बताया जाता है कि मुफ्ती पुंछ के देरियां में नवग्रह मंदिर के दर्शन करने गईं और मुफ्ती ने मंदिर में दर्शन के दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसै महबूबा मुफ्ती ने भगवान महादेव को अपने हाथ से जल भी चढ़ाया यानी बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, जिसका वीडियो सामने आया है।

इस दौरान महबूबा मुफ्ती के साथ पीडीपी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे पुंछ की अपनी यात्रा के दौरान महबूबा मुफ्ती ने नवग्रह मंदिर का दौरा किया था। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का मंदिर जाने का वीडियो अब वायरल हो रहा है मंदिर प्रशासन ने भी महबूबा मुफ्ती को शॉल भेंट कर अभिवादन भी किया, महबूबा मुफ्ती को पूरे मंदिर परिसर में चक्कर लगाते हुए भी देखा गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!