देश

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में लगी भीषण आग, मौके पर फायरकर्मी मौजूद

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में भीषण आग लगने के बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। वहीं, मौके पर कई दमकल गाड़ियां और अग्निशमन एवं बचाव कर्मी तैनात किए गए हैं और अभियान जारी है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि सबसे पहले मोबाइल फोन एक्सेसरीज पेंटिंग यूनिट में सुबह करीब 5.30 बजे लगी, जिसके बाद तुरंत ही परिसर को खाली कराया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए।

आग लगने के दौरान शिफ्ट में थे 1500 कर्मचारी

बताया गया कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत करने वाले तीन कर्मचारियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुबह की शिफ्ट के दौरान करीब 1500 कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

आग लगने की घटना पर कंपनी ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड का बयान भी सामने आया है। कंपनी ने कहा कि तमिलनाडु के होसुर में हमारे प्लांट में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। प्लांट में हमारे आपातकालीन प्रोटोकॉल ने सुनिश्चित किया कि हमारे सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा