देश

ताज महल की तारीफ में क्या बोले मार्को रुबियो? भारतीय संस्कृति और विविधिता के फैन हुए अमेरिकी विदेश मंत्री

Marco Rubio India Visit: मार्को रुबियो आगरा पहुंच चुके हैं। वो थोड़ी देर में ताज महल का दीदार करेंगे। हालांकि, आगरा रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मैं इससे पहले कभी ताजमहल नहीं आया। मैं तो केवल न्यू जर्सी वाले उस (ताजमहल कैसिनो) के बारे में जानता था जो कभी हमारे राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) का हुआ करता था।

Image

मार्को रुबियो थोड़ी देर में ताज महल का करेंगे दीदार। AP

Photo : AP

Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो थोड़ी देर में ताज महल का दीदार करने वाले हैं। आगरा रवाना होने से पहले उन्होंने भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं इससे पहले कभी ताजमहल नहीं आया। मैं तो केवल न्यू जर्सी वाले उस (ताजमहल कैसिनो) के बारे में जानता था जो कभी हमारे राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) का हुआ करता था। लेकिन यह असली ताजमहल दुनिया के अजूबों में से एक है।" उन्होंने आगे कहा कि आप जिस भी देश की यात्रा पर जाते हैं, वहां की संस्कृति के प्रति सम्मान दिखाना बेहद जरूरी होता है।

रुबियो ने की भारत की जमकर तारीफ

मार्को रुबियो ने आगरा दौरे की वजह बताते हुए कहा कि क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक कल होने वाली है, जिसके कारण आज उनके शेड्यूल में थोड़ा समय खाली था। उन्होंने कहा, "भारत के इस सांस्कृतिक स्थल को देखने और इस देश के प्रति सम्मान व्यक्त करने का यह एक शानदार अवसर था।

भारत एक बहुत बड़ा देश है, जहां देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां गजब की विविधता और एक अद्भुत इतिहास है। ऐसे में भारत की पहचान बन चुकी इस ऐतिहासिक इमारत को देखना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव है।" अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बयान और उनका आगरा दौरा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।

जयपुर भी जाएंगे रुबियो

यात्रा के दौरान मार्को रूबियो जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे आमेर महल और सिटी पैलेस देखने जाएंगेआ। मेर महल के जलेब चौक पर उनका पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रूबियो हाथी गांव का भी दौरा करेंगे, जहां वे वहां की गतिविधियों का जायजा लेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमेर महल को सोमवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आम पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article