देश

जमानत के लिए मनीष सिसोदिया पहुंचे निचली अदालत, शनिवार को किया जाएगा कोर्ट में पेश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 3, 2023, 05:54 PM IST

सिसोदिया को सोमवार को सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। उन्हें सीबीआई हिरासत खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Image

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Photo : ANI

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए शुक्रवार को यहां की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील ने यह जानकारी दी। वकील ऋषिकेश ने बताया कि इस आवेदन पर विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल की अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।

सिसोदिया को सोमवार को सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। उन्हें सीबीआई हिरासत खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी साल 2021-22 की आबकारी नीति बनाने एवं उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार शाम को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार करने से पहले उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी, लेकिन उनके जवाब कथित रूप से संतोषजनक नहीं पाए गए थे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया बेल के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी याचिका में सीबीआई जांच और गिरफ्तारी की चुनौती देते हुए जमानत की मांग की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए सिसोदिया को हाईकोर्ट जाने की सलाह दे दी।

क्या कहा था कोर्ट ने

सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष सिसोदिया की याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह जमानत के लिए यहां सीधे क्यों आए हैं, उन्हें हाईकोर्ट जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामले में दखल देने से सीधे इनकार कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा- यह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के बारे में है। विनोद दुआ का मामला बहुत अलग था, यह एक भ्रष्टाचार का मामला है। उच्च न्यायालय जाइए।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका