देश

ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा- 6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 27, 2023, 05:13 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि मोदी सरकार 6 महीने में गिर जाएगी। अगले साल फरवरी-मार्च में देश में लोकसभा चुनाव होंगे।

विपक्षी दलों की बैठक के बाद टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फुल फॉर्म हैं। उन्होंने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार छह महीने में गिर जाएगी। यानी केंद्र की बीजेपी सरकार 6 महीने और चलेगी। अगले साल फरवरी-मार्च में देश में लोकसभा चुनाव होंगे। ममता ने पंचायत चुनाव के लिए जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसएफ को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए क्योंकि ‘हो सकता है कि कल बीजपी सत्ता में नहीं रहे’।

फरवरी-मार्च में होंगे लोकसभा चुनाव

ममता ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव 2024 में फरवरी-मार्च में होंगे। बीजेपी सरकार का कार्यकाल केवल 6 महीने का है।

निष्पक्षता से काम करे बीएसएफ

ममता ने कहा कि मैं सभी बीएसएफ अधिकारियों पर आरोप नहीं लगा रही। वे हमारी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। लेकिन बीएसएफ को निष्पक्षता से काम करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कल बीजेपी सत्ता में नहीं रहे, पर उन्हें तो अपना काम करते रहना है।

बीएसएफ पर वोटरों की डराने धमकाने का आरोप

ममता ने सोमवार को बीएसएफ पर सीमावर्ती क्षेत्रों में बीजेपी के इशारे पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था जिस पर केंद्रीय बल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सच से कोसों दूर बताया था। पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा।

ममता ने रैली में सीमावर्ती क्षेत्रों में कथित रूप से बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देने और नौकरी देने की घोषणा की।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!