देश

टमाटर की कीमतों में आग, बीजेपी पर कांग्रेस गरम, 'माफ तो क्या जनता सत्ता से कर देगी साफ'

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 5, 2023, 01:33 PM IST

Tomato Price Rise: देश में ना सिर्फ टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं बल्कि दूसरी सब्जी की कीमतों में भी आग लगी है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार को आम जनता की फिक्र ही कहां है।

Image

देशभर में टमाटर की कीमतों में लगी हुई है आग

Tomato Price Rise: देश के अलग अलग हिस्सों में टमाटर की कीमतें आसमान पर हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक किलो टमाटर की कीमत 160 रुपए है तो दिल्ली कोलकाता समेत कई छोटे बड़े शहरों का यही हाल है, हालांकि मुंबई में टमाटर की कीमत 58 रुपए प्रति किलो है। कीमतों में इजाफा सिर्फ टमाटर में नहीं बल्कि दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी है। वेस्ट बंगाल वेंडर एसोसिएशन ने कीमतों के लिए अत्यधिक गर्मी और बारिश को जिम्मेदार बताया है। वेंडर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट का कहना है कि ज्यादा गर्मी से फसलें झुलस गईं तो अधिक बारिश से फसलें बर्बाद हो गईं और नतीजा सबके सामने है। इन सबके बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी निशाना साधा है। मोदी सरकार की लूट से महँगाई और बेरोज़गारी दोनों लगातार बढ़ रही है। पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है। सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं।देश में बेरोज़गारी दर 8.45% हो गया है।गांवों में बेरोज़गारी दर 8.73% है। गांवों में मनरेगा डिमांड चरम पर, पर काम नहीं। ग्रामीण वेतन दर घटा है। नरेंद्र मोदी जी देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी अच्छे दिन, अमृत काल जैसे नारों पर काम कर रहे हैं ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाएँ। पर इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है और आपके ये खोखले नारों का जवाब भाजपा के ख़िलाफ़ वोट देकर करेगी। माफ तो क्या… जनता भाजपा को सत्ता से साफ़ कर देगी।

शहरों में टमाटर की कीमत

शहरकीमत (रुपए प्रति किलो)
चेन्नई117
कोलकाता148
मुंबई58
विशाखापट्टनम160
दिल्ली110
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के कारण देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। महानगरों में, टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच थीं, कोलकाता में सबसे अधिक 148 प्रति किलोग्राम और मुंबई में सबसे कम 58 रुपए प्रति किलोग्राम थी।दिल्ली और चेन्नई में कीमतें 110 रुपए प्रति किलोग्राम और 117 प्रति किलोग्राम थीं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा रखे गए आंकड़ों के अनुसार औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 83.29 प्रति किलोग्राम था, जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपए प्रति किलोग्राम था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

ललित राय
ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article