देश

Maharashtra Politics: अजित पवार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, पिंपरी-चिंचवाड़ के अध्यक्ष समेत 4 शीर्ष नेताओं ने दिया इस्तीफा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के चार नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

Image

अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) को लगा बड़ा झटका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • अजीत गव्हाणे ने शहर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
  • अपरिहार्य कारणों को बताया इस्तीफे का कारण
  • चारों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को भेजा इस्तीफा

Maharashtra Politics: पिंपरी चिंचवाड़ में अजित पवार खेमे को बड़ा झटका लगा है। अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) को झटका देते हुए पिंपरी-चिंचवाड़ के शहर अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित गव्हाणे ने पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को अपना इस्तीफा भेजा है। अजित गव्हाणे के साथ पिंपरी चिंचवाड़ के दो पूर्व नगरसेवकों ने भी सुनील तटकरे को अपना इस्तीफा भेजा है।

इस्तीफे में अजित गव्हाणे ने लिखा कि मैं पिंपरी-चिंचवाड़ का शहर अध्यक्ष हूं। मगर कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से शहर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। आवेदन पर विचार करने का अनुरोध करता हूं। जानकारी के अनुसार, वे जल्द ही प्रतिद्वंद्वी शरद पवार खेमे में शामिल हो जाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article