देश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में अब 27 प्रतिशत OBC आरक्षण के साथ होंगे सभी नगर निकाय चुनाव

Municipal elections: महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिकाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि इन चुनावों में 27% ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा।

Image

महाराष्ट्र में अब 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे निकाय चुनाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Municipal elections: मुंबई और ठाणे समेत महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिकाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने अहम फैसले में कहा है कि इन चुनावों में 27% ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। कोर्ट ने अपने फैसले में नई प्रभाग रचना (वार्ड बंटवारा) के आधार पर ही चुनाव कराने का आदेश दिया है।

क्या है यह पूरा मामला?

पिछले कई सालों मुम्बई की BMC समेत महाराष्ट्र के करीब 15 महानगरपालिका और नगर निकाय चुनाव रुके हुए थे क्योंकि नई प्रभाग रचना (वार्ड संरचना) और ओबीसी आरक्षण को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। कुछ याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में नई वार्ड रचना को कोर्ट में चुनौती दी थी।

अपने आदेश में कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ जिसमें न्यायमूर्ति सूर्यकांत शामिल थे ने अपने आदेश में कहा:

  • सभी नगर निकाय चुनावों में 27% ओबीसी आरक्षण लागू रहेगा
  • चुनाव नई प्रभाग रचना (वार्ड रचना) के अनुसार ही कराए जाएंगे
  • कोर्ट ने नई वार्ड रचना को चुनौती देने वाली सभी लंबित याचिकाएं खारिज कर दी हैं

कोर्ट के आदेश के बाद अब क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार को चुनाव आयोग ने निम्नलिखित आदेश दिए:

  • 4 हफ्तों के भीतर अधिसूचना (Notification) जारी करनी होगी
  • 4 महीनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी
  • यह फैसला मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 227 वार्डों समेत पूरे महाराष्ट्र के लिए लागू होगा
atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article