देश

मुंबई: मरीन ड्राइव पर चेकिंग के दौरान दो पुलिसवालों को उड़ाया, तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से ICU में भर्ती

Mercedes Hit two cops in Mumbai: घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल कृष्णकांत मिश्रा और राठौड़ के रूप में हुई है, जो मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में तैनात थे। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

Image

मुंबई: मरीन ड्राइव पर चेकिंग के दौरान दो पुलिसवालों को उड़ाया, तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से ICU में भर्ती

Mumbai Marine Drive Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मरीन ड्राइव पर नाका चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो पुलिसवालों को टक्कर मार दी। आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामला मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में रविवार देर रात का है, जहां एक चौंकाने वाली हिट-एंड-रन की घटना सामने आई। रिपोर्ट के मुकाबिक, एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने नाका चेकिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल कृष्णकांत मिश्रा और राठौड़ के रूप में हुई है, जो मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में तैनात थे। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज बॉम्बे अस्पताल के ICU में चल रहा है।

निहाल सोलंकी आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान 29 वर्षीय निहाल सोलंकी के रूप में हुई है, जो नासिक के पंचवटी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात मरीन ड्राइव के पास सोलंकी तेज रफ्तार से लग्जरी कार चला रहा था, तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग चेकिंग के दौरान उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, धीमा होने के बजाय, आरोपी ने कथित तौर पर गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद, मरीन ड्राइव पुलिस ने एक तलाशी अभियान शुरू किया और सोमवार सुबह नालासोपारा से आरोपी का पता लगा लिया। उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक ’स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार तड़के पांच बजे से छह बजे के बीच पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग दापोली से सातारा जा रहे थे। वाहन सोमवार सुबह खाई में मिला।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article