देश

शिंदे-फडणवीस दोनों पर भारी पड़े अजित पवार! वित्त समेत झटक लिए ये बड़े मंत्रालय

  • Produced by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 14, 2023, 05:00 PM IST

Maharashtra Minister Portfolio: अजित पवार और एनसीपी के नौ अन्य नेताओं के शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद से महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री पद आवंटन को लेकर टकराव की अटकलों के बीच, विभाग के साथ मंत्रियों की नई लिस्ट आ गई है।

Image

अजीत पवार गुट के हिस्से आई सात मंत्रालय

Maharashtra Minister Portfolio: महाराष्ट्र में शुक्रवार को एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया। मंत्रालय के इस बंटवारे में शिंदे और फडणवीस दोनों पर अजित पवार भारी पड़ते दिखे हैं। वित्त विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय जो पहले देवेंद्र फडणवीस के पास था, उस पर अब अजित पवार का कब्जा हो गया है। महाराष्ट्र के नए वित्त मंत्री अजित पवार बन गए हैं।

विभाग को लेकर था टकराव

अजित पवार और एनसीपी के नौ अन्य नेताओं के शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद से महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री पद आवंटन को लेकर टकराव की अटकलों के बीच, विभाग के साथ मंत्रियों की नई लिस्ट आ गई है।

महाराष्ट्र के नए मंत्रियों की लिस्ट

  • वित्त - अजित पवार
  • कृषि - धनंजय मुंडे
  • सहयोग - दिलीप वलसे पाटिल
  • चिकित्सा शिक्षा - हसन मुश्रीफ
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति - छगन भुजबल
  • खाद्य एवं औषधि प्रशासन - धर्मराव अत्राम
  • महिला एवं बाल कल्याण - अदिति तटकरे
  • अनिल भाईदास पाटिल - राहत एवं पुनर्वास और आपदा प्रबंधन
  • संजय बंसोड- खेल

राज्यपाल के पास पहुंची लिस्ट

पोर्टफोलियो बंटवारे की सूची को अंतिम रूप देने और जमा करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी आज राज्यपाल के आधिकारिक निवास राजभवन पहुंचे। राज्यपाल द्वारा अनुमोदित होने के बाद सूची को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को भेज दिया जाएगा।

अजित पवार की बगावत

2 जुलाई को अजित पवार और एनसीपी के आठ विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। अजित पवार ने शिंदे सरकार में शामिल होने के लिए अपने चाचा शरद पवार के साथ ही बगावत कर दी थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article