देश

महाराष्ट्र: आयकर विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी समेत कई खाद्य कंपनियों पर छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि तलाशी में शिल्पा शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के सह-स्वामित्व वाले एक रेस्तरां के कुछ कार्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की बात से इनकार किया।

Image

शिल्पा शेट्टी की कंपनी पर आईटी विभाग का छापा (PTI)

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आयकर विभाग ने मुंबई में कई खाद्य एवं पेय कंपनियों के कार्यालयों पर कर चोरी के आरोप में तलाशी ली है, जिनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक कंपनी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस क्षेत्र की कुछ कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई योग्य सूचना मिली थी, जिन पर अवैध लेनदेन या नकद लेनदेन करने का आरोप है। इसके बाद से बुधवार से मुंबई और आसपास के इलाकों में लगभग 20-24 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

शिल्पा के सह-स्वामित्व वाले एक रेस्तरां से जुड़ा मामला

सूत्रों ने बताया कि तलाशी में शिल्पा शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के सह-स्वामित्व वाले एक रेस्तरां के कुछ कार्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की बात से इनकार किया। कर अधिकारियों ने कहा कि आयकर जांच का संबंध न तो शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के मामले से है और न ही बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक स्थानीय रेस्तरां के खिलाफ निर्धारित समय के बाद कथित तौर पर संचालित होने के मामले से।

बेंगलुरु स्थित रेस्तरां शेट्टी के सह-स्वामित्व में बताया जा रहा है। बुधवार को शिल्पा शेट्टी और उनके पति ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों का स्पष्ट खंडन किया और कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है और वे आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि न्याय की जीत होगी और उन्हें कानून प्रवर्तन अधिकारियों और देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

‘हमने मंजूरी नहीं दी’: संशोधित Form 6 पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर याचिका की सुनवाई में बड़ा मोड़

‘हमने मंजूरी नहीं दी’: संशोधित Form 6 पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर याचिका की सुनवाई में बड़ा मोड़

अयोध्या में राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, बोले- योगी फिर बने CM तो उनसे यूपी के हर स्कूल में वैदिक गणित की पढ़ाई का करूंगा आग्रह

अयोध्या में राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, बोले- योगी फिर बने CM तो उनसे यूपी के हर स्कूल में वैदिक गणित की पढ़ाई का करूंगा आग्रह

शादी का झांसा देकर रेप की शिकायत पर चंद्रशेखर आजाद की बढ़ीं मुश्किलें? कोर्ट ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट

शादी का झांसा देकर रेप की शिकायत पर चंद्रशेखर आजाद की बढ़ीं मुश्किलें? कोर्ट ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट

'महिलाओं से क्यों डरती है पुलिस?’ राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर हमला, महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप

'महिलाओं से क्यों डरती है पुलिस?’ राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर हमला, महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप

PM मोदी-पारमेलिन की मुलाकात से भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई रफ्तार, व्यापार-निवेश समेत कई मुद्दों पर मंथन

PM मोदी-पारमेलिन की मुलाकात से भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई रफ्तार, व्यापार-निवेश समेत कई मुद्दों पर मंथन