देश

Devendra Fadnavis: 'जीवन के कुछ पल झकझोर देते हैं', तस्वीर शेयर कर फड़णवीस ने लिखा भावुक पोस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 12:24 PM IST

Devendra Fadnavis: अपने इस ट्वीट में फड़णवीस ने एक दिव्यांग लड़की के पैर के अंगूठे से तिलक लगाते एवं आरती उतारते तस्वीर पोस्ट की। साथ ही भावुक पोस्ट लिखा। भाजपा नेता ने कहा कि जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं लेकिन इस लड़की का आत्मविश्वास हम सभी को प्रेरित करता है।

Image

देवेंद्र फड़णवीस को पैर के अंगूठे से तिलक लगाती दिव्यांग लड़की। तस्वीर-@Dev_Fadnavis

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने बुधवार को अपने एक ट्वीट से सबका ध्यान खींचा। अपने इस ट्वीट में फड़णवीस ने एक दिव्यांग लड़की के पैर के अंगूठे से तिलक लगाते एवं आरती उतारते तस्वीर पोस्ट की। साथ ही भावुक पोस्ट लिखा। भाजपा नेता ने कहा कि जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं लेकिन इस लड़की का आत्मविश्वास हम सभी को प्रेरित करता है।

जालना में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे डिप्टी सीएम

दरअसल, फड़णवीस जलगांव के दीपस्तंभ फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह फाउंडेशन दिव्यांग बच्चों के लिए काम करता है। यहां एक दिव्यांग लड़की ने अपने पैर के अंगूठे से फड़णवीस को तिलक लगाया और आरती उतारी। लड़की का आत्मविश्वास एवं हौसला उनके दिल को छू गया और वह भावुक हो उठे।

Devendra Fadnavis

Devendra Fadnavis

फड़णवीस का भावुक पोस्ट

तीन तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज तक कई माताओं-बहनों ने आशीर्वाद स्वरूपी आरती की, तिलक लगाया। आज भी उसी भावना के साथ एक अंगूठा मेरे माथे पर तिलक लगाने के लिए पहुंचा... पर इस बार ये हाथ का नहीं पांव का अंगूठा था। जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं, आँखों को नम कर देते हैं, पर सिर्फ कुछ पल के लिए। क्योंकि इस बहन ने जब मेरे मस्तक पर अपने पैर के अंगूठे से तिलक लगाया, जब उसने उन्हीं अंगूठों से आरती उतारी तो उसके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक में साफ नजर आ रहा था कि वो कह रहीं हैं ‘कोई मुझे क्या हराएगा, मुझे किसी के सहानभूति की जरूरत नहीं, किसी के दया की जरूरत नहीं, मैं स्वयं मजबूत हूं।'

Devendra Fadnavis

Devendra Fadnavis

उसको देखकर मैंने सिर्फ इतना ही कहा, 'बहन, तेरी हर लड़ाई में हम तेरे साथ हैं' इस बहन से प्रेरणा लेते हुए कुसुमाग्रज जी की पंक्तियाँ याद आ गयी -“अनंत अमुची ध्येयासक्ती अनंत अन् आशा किनारा तुला पामराला!”

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!