देश

Maharashtra Civic Poll Results Update: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नंबर वन बनी BJP, एमवीए पर भारी पड़ी महायुति

इस चुनाव में 264 नगर अध्यक्ष के लिए चार हजार से ज़्यादा और कॉर्पोरेटर पोस्ट के लिए करीब 50 हज़ार उम्मीदवार मैदान में हैं।

Image

महाराष्ट्र निकाय चुनाव परिणाम

Maharashtra Civic Poll Results Live Update: महाराष्ट्र भर में 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए हुए चुनावों के लिए मतों की गिनती जारी है। मतगणना राज्य भर के केंद्रों पर सुबह 10 बजे शुरू हुई। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 2 दिसंबर को हुए 263 स्थानीय निकायों के चुनावों में 67.3 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि शनिवार को 23 स्थानीय निकायों में हुए चुनावों के दूसरे चरण में 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानिए नतीजों का अपडेट

महाराष्ट्र नगर पंचायत और नगर परिषद के परिणाम/रुझान 288/288

महायुति: 218

भारतीय जनता पार्टी: 127

शिवसेना: 54

एनसीपी: 37

MVA: 47

शिवसेना UBT: 09

एनसीपी SP: 07

कांग्रेस: 31

अन्य: 23

महायुति में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही..तो वही महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस सबसे आगे है।

शिंदखेड़/धुले जिला

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक जयकुमार रावल को अपने ही चुनाव क्षेत्र में झटका लगा है। शिंदखेड़ा नगर पंचायत चुनाव में मेयर पद (नगराध्यक्ष) के लिए NCP (अजित) की उम्मीदवार कलावती माली 780 वोटों से जीत गई हैं। कलावती ने BJP की रजनी अनिल वानखेड़े को हराया।

रत्नागिरी जिले में महायुति का दबदबा

रत्नागिरी जिले में नगर परिषद और नगर पंचायत में महायुति का दबदबा दिख रहा है। रत्नागिरी, चिपलून, खेड़ नगर परिषदों पर शिवसेना (शिंदे सेना) का झंडा लहराया। देवरुख और गुहागर नगर पंचायतों पर BJP का झंडा। राजापुर नगर परिषद में पूर्व कांग्रेस MLA हुस्नबानू खलीपे जीतीं। लांजा नगर पंचायत पर शिवसेना का झंडा। रत्नागिरी को शिवसेना ने अपना गढ़ बनाए रखा है।

महायुति और एमवीए के बीच मुकाबला

धुले की डोंडाईचा नगर परिषद और सोलापुर की अंगार नगर पंचायत के सदस्य और अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, और जामेर नगर अध्यक्ष पद के लिए भी कोई मुकाबला नहीं हुआ। कुछ स्थानों पर, भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी सहित सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच टकराव के साथ चुनावी लड़ाई बहुआयामी बन गई, जिसके बीच-बीच में गठबंधनों के बीच सौहार्दपूर्ण मुकाबले भी देखने को मिले।

बारामती नतीजों पर नजरें

बारामती में अहम पदों पर दांव लगा है और खासतौर पर सभी की नजरें इसी नतीजे पर लगी हैं। महाराष्ट्र राज्य में 264 नगर पंचायत और नगर परिषद के आम चुनाव के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। बाकी सीटों के लिए भी 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 264 नगर अध्यक्ष के लिए चार हजार से ज़्यादा और कॉर्पोरेटर पोस्ट के लिए करीब 50 हज़ार उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।

सभी की नजरें नतीजों पर

नगर परिषद और पंचायत चुनाव के लिए कड़ी वोटिंग के बाद आज सभी की नजरें नतीजों पर हैं। वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू होगी। गांव लेवल पर सत्ता के समीकरण कौन साधेगा और वोटरों ने किस पार्टी को वोट दिया है, यह बस कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि आज के परिणाम आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए आईना साबित हो सकता है।

पुणे जिले के बारामती और ठाणे जिले के अंबरनाथ सहित प्रमुख नगर निकायों में चुनाव हुए है्ं। शनिवार को राज्य भर में चुनाव संबंधी हिंसा और कथित अनियमितताओं की कई घटनाएं सामने आईं। अंबरनाथ में दो गुटों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने पास के भिवंडी से आई 208 महिलाओं को हिरासत में लिया। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि महिलाओं को फर्जी मतदाता के रूप में लाया गया था, जिसे महिलाओं ने नकार दिया और दावा किया कि वे एक जनसभा में शामिल होने आई थीं। अन्य क्षेत्रों में शिवसेना और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़पें हुईं।

बीएमसी चुनावों के लिए मंच तैयार

रविवार की मतगणना ने राज्य में अगली बड़ी राजनीतिक परीक्षा का मंच भी तैयार कर दिया है। एसईसी ने घोषणा की है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और 28 अन्य नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना 16 जनवरी को होगी। इन सभी नगर निकायों में कुल 2,869 सीटों पर चुनाव होंगे और 3.48 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article