देश

Love Jihad: बांदा में अफजल ने आशीष बनकर हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, फिर की जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 9, 2023, 07:55 AM IST

Banda News: लव जिहाद फैले शायद इसीलिए कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। मगर पहचान छुपाकर किसी से कैसे धोखा किया जा सकता है इसका एक और उदाहरण यूपी के बांदा से सामने आया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

Image

UP के बांदा में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला आया सामने

Photo : BCCL

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लव जिहाद (Love Jihad) का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हिंदू नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर एक मुस्लिम युवक (Muslim Youth) ने उससे दुष्कर्म किया और फिर भगाकर ले गया। जैसे ही इसकी खबर सामने आई तो हंगामा मच गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया और आरोपी अफजल (Afzal) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अफजल बना आशीष

पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस आरोपी का असली नाम अफजल है। मगर ये अपना धर्म छिपाकर लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा था। उत्तर प्रदेश के बांदा ने अफजल ने खुद को आशीष बताया और एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि अफजल ने आशीष बनकर पहले एक नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया। फिर अपना असली नाम बताकर उससे जबरन निकाह किया। इतना ही नहीं नाबालिग को उसके प्राइवेट वीडियोज वायरल करने की धमकी देकर धर्मपरिवर्तन भी करवा दिया।

धर्म परिवर्तन की कोशिश

अपने मंसूबे में कामयाब होने के बाद अफजल पीड़ित लड़की को लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी छुड़ाया है। इस मामले में पीड़ित लड़की के परिजनों ने 2 जनवरी को पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अफजल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। अतर्रा, बांदा के सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग का रेप किया और फिर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। आरोपी पीड़िता को धर्म परिवर्तन कराने के लिये लिये अन्य प्रदेश ले जा रहा था लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी को रेलवे स्टेशन किया गिरफ्तार। आरोपी अफजल जनपद हमीरपुर के इचौली गांव का रहने वाला है।

फोन पर शुरू हुई दोस्ती

पूरा मामला बांदा जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र का है जहां युवक ने धर्म छिपाकर अपना नाम आशीष बताकर नाबालिक लड़की से फोन पर बात करके अपने प्रेमजाल में फंसाया, कई महीनों पहले फोन से शुरू हुयी दोस्ती प्रेम में बदली गयी, लड़की को अंदाजा नही था कि जिस युवक से बात कर रही है वह आशीष नही अफजल है, आरोपी अफजल बीते 2 जनवरी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जब परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आई।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article