देश

राजस्थान के नेता विपक्ष टीका राम जूली सड़क हादसे में घायल, दौसा अस्पताल ले जाया गया

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भंडारेज के पास टीका राम जूली की कार नीलगाय से टकरा जाने से टीका राम जूली घायल हो गए।

Image

टीका राम जूली की कार हादसे का शिकार

Photo : ANI

Tika Ram Jully Injured: राजस्थान के नेता विपक्ष टीका राम जूली सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भंडारेज के पास उनकी कार नीलगाय से टकरा जाने से टीका राम जूली घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया। मामला 5 जून का है और घटना के वक्त वह अलवर से जयपुर जा रहे थे।

सीएम भजनलाल ने शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

टीका राम के हादसे में घायल होने की खबर को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भजनलाल ने एक्स पर लिखा - दौसा में सड़क दुर्घटना में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं प्रभु श्रीराम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस पर चिंता जताई और जूली के जल्द ठीक होने की कामना की। गहलोत ने कहा, दौसा में विपक्षी नेता श्री टीका राम जूली की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं चिंतित हूं। मैंने स्थिति की जानकारी लेने के लिए जिला कलेक्टर से बात की है। मैं जूली जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article