देश

'हीथ्रो से हैदराबाद आ रही BA 277 फ्लाइट में बम...', धमकी भरा मिला ईमेल; खोजी कुत्तों ने चप्पा-चप्पा खंगाला

Hoax Bomb Threats: लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज़ की एक उड़ान को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान के हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उतरने पर हवाई अड्डा अधिकारियों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए। सूत्रों ने बताया कि विमान सुरक्षित उतरा और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू किया गया।

Image

हीथ्रो से हैदराबाद आ रहे विमान को मिली बम की धमकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Hoax Bomb Threats: लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज़ की एक उड़ान को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान के यहां उतरने पर हवाई अड्डा अधिकारियों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए। हवाई अड्डे के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ग्राहक सेवा को सोमवार को हीथ्रो से हैदराबाद आ रही बीए 277 उड़ान में बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला।

धमकी भर ईमेल मिलने से मचा हड़कंप!

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विमान सुरक्षित उतरा और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू किया गया। उड़ान हीथ्रो के लिए रवाना हो चुकी है।’’ सूत्रों ने बताया कि मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल में विमान को अलग करना, सामान और यात्रियों की जांच करना, अग्निशमन गाड़ी को तैयार रखना और खोजी कुत्तों की मदद लेना शामिल है।

इस महीने की शुरुआत में इंडिगो की मदीना-हैदराबाद और शारजाह-हैदराबाद उड़ानों को भी दो मिलते-जुलते ईमेल मिले थे। इसके बाद मदीना से हैदराबाद आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article