देश

SIR पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

आज सुबह जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के सांसद SIR के मुद्दे पर नारेबाजी करने लगे और वेल में आ गए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदस्यों को समझाया और अपनी सीटों पर बैठने को कहा। जब विपक्ष के सदस्य नहीं माने तो सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Image

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित (फोटो - संसद टीवी ग्रैब)

बिहार में पिछले एक महीने से चल रहे SIR को लेकर आज चुनाव आयोग ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल जारी करेगा। इस मुद्दे पर शुरुआत से ही विपक्ष की तरफ से विरोध किया जा रहा है। आज यानी शुक्रवार 1 अगस्त को विपक्ष ने इस मुद्दे पर लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विपक्ष SIR के विरोध में लगातार नारेबाजी कर रहा था और सदन की कार्यवाही में खलल डाल रहा था। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू नहीं हो पायी। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'यह गलत व्यवहार है, आपको संसदीय नियमों का पालन करना चाहिए। अगर हम लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं तो हमें प्रश्न उठाने होंगे और सरकार जवाब देह होगी।'

ओम बिड़ला ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको जनता के प्रश्नों को उठाना चाहिए। इस तरह नारेबाजी करके आप जनता की अभिव्यक्ति नहीं कर रहे हैं। जनता ने आपको सदन में अपनी बात कहने का अवसर दिया है। इतने बड़े अवसर को आप नारेबाजी में मत गंवाओ। उन्होंने कहा, नारेबाजी करोगे तो सदन नहीं चलेगा, इसलिए सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।

इस बीच खबर है कि विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला चिट्ठी लिखकर SIR पर विशेष चर्चा की मांग की है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!