देश

पहले भारतीय संस्कृति के बारे में जानें, प्राचीन हिंदू महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती थीं, बीजेपी नेता को उर्फी जावेद ने दिया जवाब

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 14, 2023, 10:44 PM IST

बीजेपी की नेता चित्रा किशोर वाघ ने सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के खिलाफ अश्लील ड्रेस पहनने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसपर उर्फी ट्विटर के जरिए करारा जवाब देते हुए पहले भारतीय संस्कृति के बारे में जानें, हिंदू उदार थे, शिक्षित थे, वे सेक्स और भारतीय महिला के प्रति पॉजिटिव सोचते थे।

Image

सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद

Photo : Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता चित्रा किशोर वाघ ने सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के खिलाफ उनके 'अशोभनीय' ड्रेस सेंस पर उनकी कथित टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज कराने के बाद उर्फी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि प्राचीन हिंदू संस्कृति पर नग्नता फैलाने का आरोप लगाने से पहले बीजेपी नेता को पहले जाना चाहिए और इसके बारे में सीखना चाहिए। ट्विटर पर उर्फी ने लिखा कि हिंदू उदार थे, शिक्षित थे और महिलाओं को अपने कपड़े चुनने की अनुमति थी। वाघ ने सार्वजनिक रूप से नग्नता में लिप्त होने के लिए ऊर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शनिवार को उर्फी जावेद ने ट्वीट किया था कि प्राचीन हिंदू महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती थीं। हिंदू उदार थे, शिक्षित थे, महिलाओं को अपने कपड़े चुनने की इजाजत थी। खेल, राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। उन्होंने कहा कि वे सेक्स और भारतीय महिला के प्रति पॉजिटिव सोचते थे। पहले भारतीय संस्कृति के बारे में जानें।

4 जनवरी को बीजेपी नेता ने ट्विटर पर ऊर्फी जावेद को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए लताड़ा और पूछा कि क्या महिला आयोग इसके लिए कुछ करेगा या नहीं। वाघ ने मराठी में ट्वीट किया कि सड़कों पर खुलेआम अर्धनग्न औरतें घूमती हैं। खुद महिला आयोग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है? यह विरोध उर्फी के खिलाफ नहीं है बल्कि सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम घूमने के रवैये के खिलाफ है। और हां। महिला आयोग कुछ भी करेगा या नहीं?"

मराठी में एक अन्य ट्वीट में उन्होंने ने लिखा कि कार्रवाई की जरूरत नहीं है... क्या सार्वजनिक स्थानों पर नग्न घूमना हमारे महाराष्ट्र की संस्कृति है? क्या @Maha_MahilaAyog मुंबई में भर रोड में ऊर्फी के शरीर के प्रदर्शन का समर्थन करता है जो बहुत ही घृणित है?

वाघ ने ऊर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद 2 जनवरी को बीजेपी नेता पर पलटवार किया, जिसने उन पर 'अश्लील ड्रेस में सड़कों पर घूमने' का आरोप लगाया और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।

वाघ के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र में अभिनेता को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने और आपराधिक धमकी देने के लिए शुक्रवार को शिकायत दर्ज की गई थी। ऊर्फी के वकील नितिन सतपुते ने भी दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की संबंधित धारा के तहत प्रीवेटिव एक्शन का अनुरोध किया है। शिकायत के सिलसिले में आज ऊर्फी को मुंबई पुलिस ने तलब किया था। उन्हें अंबोली पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया था।

ऊर्फी जावेद 'बिग बॉस ओटीटी' पर अपने कार्यकाल के साथ प्रसिद्ध हुईं, और जब से वह अपने बोल्ड लेकिन अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। 'बेपनाह' अभिनेत्री को आखिरी बार रियलिटी टीवी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला (सीजन 14) में देखी गई थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article