देश

सांसद मोहम्मद फैजल को 10 साल की सजा, अब अयोग्यता की लटकी तलवार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 11, 2023, 06:34 PM IST

Mohammad Faizal : फैजल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हैं। फैजल 2014 में पहली बार 16वीं लोकसभा के लिए केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से लोकसभा सांसद चुने गए। 2014-2016 की अवधि के दौरान वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति और गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे।

Image

हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा।

Photo : ANI

Mohammad Faizal : लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल और चार अन्य को हत्या के प्रयास मामले में 10 साल की सजा हुई है। कवारत्ती जिला एवं संत्र न्यायालय ने बुधवार को यह सजा सुनाई। कोर्ट ने इन पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ साल 2009 में केस दर्ज हुआ था। सांसद और चार अन्य ने कथित रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएम सईद के दामाद पी सालिह पर हमला किया था। सालिह पर यह हमला साल 2009 के आम चुनाव के दौरान हुआ था। वह पड़ोस के एक राजनीतिक मामले में दखल देने पहुंचे थे।

हमले में सालिह गंभीर रूप से घायल हुए

इस हमले में सालिह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। केरल के एक अस्पताल में सालिह महीनों तक भर्ती रहे। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में फैजल ने कहा कि यह 'राजनीति से प्रेरित' मामला है और वह इसके खिलाफ जल्द ही ऊपरी अदालत में जाएंगे। समझा जाता है कि राहत पाने के लिए फैजल केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। क्योंकि सजा होने के बाद उन पर अयोग्यता की तलवार लटक गई है।

एनसीपी के नेता हैं फैजल

फैजल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हैं। फैजल 2014 में पहली बार 16वीं लोकसभा के लिए केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से लोकसभा सांसद चुने गए। 2014-2016 की अवधि के दौरान वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति और गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में लक्षद्वीप के लोगों ने मोहम्मद फैजल को 17 वीं लोकसभा के लिए चुना।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article