देश

कोलकाता स्टेडियम में कुप्रबंधन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आयोजक गिरफ्तार; फैंस के पैसे होंगे वापस

Messi In Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनेल मेसी से जुड़े कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी बयान सामने आया जिसमें उन्होंने खेल प्रेमियों से माफी मांगी।

Image

कोलकाता स्टेडियम में कुप्रबंधन पर पुलिस का एक्शन (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Messi In Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनेल मेसी से जुड़े कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेसी प्रशंसकों से माफी मांगी और जांच समिति का ऐलान किया। साथ ही पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुप्रबंधन के चलते FIR दर्ज

एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने बताया कि अब हालास सामान्य हैं। दूसरा हिस्सा जांच का है। एफआईआर दर्ज की गई है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं आपको बता रहा हूं, वे (आयोजक) वादा कर रहे हैं कि वे (फैंस को टिकट का पैसा) वापस करेंगे। हम देखेंगे कि यह कैसे किया जा सकता है।

ममता बनर्जी ने मांगी माफी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुए कुप्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए फैन्स से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि वह मेसी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सॉल्टलेक स्टेडियम जा रही थीं, जहां हजारों प्रशंसक मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए एकत्रित हुए थे।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं लियोनेल मेस्सी, उनके प्रशंसकों और सभी खेल प्रेमियों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए विनम्रतापूर्वक माफी मांगती हूं। मैं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) असीम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर रही हूं। गृह विभाग के मुख्य सचिव और पर्वतीय मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव समिति के सदस्य होंगे।''

फैन्स ने काटा भारी बवाल

मेसी की साल्ट लेक स्टेडियम में संक्षिप्त कोलकाता यात्रा अराजकता में तब्दील हो गई, जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ी की झलक नहीं देखने पर नाराज प्रशंसकों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया और मैदान में घुस गए। इस अराजकता के कारण मेसी को मात्र 22 मिनट के अंदर ही मैदान से बाहर निकला पड़ा। 'सिटी ऑफ जॉय' में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए जो दिन यादगार होना चाहिए था, वह एक बुरे सपने में बदल गया। स्टेडियम के अंदर अव्यवस्था के चलते मेसी की मौजूदगी से अधिक अफरा-तफरी मची रही।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article