देश

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चेंबर का सामने आया VIDEO, BJP का दावा- प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सांसदों ने दी गालियां

Om Birla Chamber Video: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के भीतर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो एक कांग्रेस सांसद द्वारा गैर-कानूनी तरीके से बनाया गया, जब 20–25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे और कथित तौर पर हंगामा किया। रिजिजू ने कहा कि उनकी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और किसी भी तरह की मारपीट को बढ़ावा नहीं देती।

Image

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर का वीडियो शेयर किया।

Photo : Twitter

Om Birla Chamber Video: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के भीतर का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। वीडियो में किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि इसे गैर कानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं।

दरअसल, कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिससे प्रधानमंत्री की संसद में गैर मौजूदगी की आलोचना की गई। इसके जवाब में किरेन रिजिजू ने संसद के भीतर का वीडियो पोस्ट करते हुए वीडियो को गैर कानूनी बताया है।

20-25 कांग्रेस सांसद माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे: किरेन रिजिजू

वीडियो पोस्ट करते हुए किरन रिजिजू ने कहा, "यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसद को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।"

इससे पहले मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया था, "कांग्रेस को अपने सांसद के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है, अगर हमने सभी BJP सांसदों को नहीं रोका होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसद से भिड़ने नहीं दिया होता, तो बहुत बुरा सीन होता।संसद की गरिमा और पवित्रता की रक्षा करना हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

लोकसभा स्पीकर ने लिया बड़ा फैसला

इससे पहले किरेज रिजिजू ने आरोप लगाया था कि विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के साथ गलत व्यवहार किया। बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने खिलाफ विपक्ष के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और फैसला होने तक लोकसभा सदन में नहीं जाने और स्पीकर की कुर्सी पर नहीं बैठने का ऐलान कर दिया है।

समाचार एजेंसी IANS न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह फैसला उन्होंने नैतिक आधार पर लिया है ताकि सदन की निष्पक्षता बनी रहे और प्रस्ताव जल्दी निपटाया जाए. संसदीय नियमों में ऐसा करने की कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन ओम बिरला ने सरकार और विपक्ष दोनों की मनाने की कोशिशों को नजरअंदाज करते हुए अपना रुख साफ कर दिया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article