देश

अश्लील वीडियो की जांच के लिए सोमैया ने फड़णवीस को लिखा पत्र, बोले-किसी महिला से गलत बर्ताव नहीं किया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2023, 04:48 PM IST

Kirit Somaiya News : मंगलवार सुबह अपने एक ट्वीट में सोमैया ने कहा, 'मेरा एक वीडियो क्लिप एक न्यूज चैनल पर दिखाया गया। दावा किया जा रहा है कि मैंने कई महिलाओं को परेशान और प्रताड़ित किया है और इस तरह के कई वीडियो उनके पास हैं।

Image

भाजपा नेता किरीट सोमैया कथित रूप से अश्लील वीडियो सामने आया है।

Photo : PTI

Kirit Somaiya News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया ने उस अश्लील वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कराने के लिए डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस को पत्र लिखा है जिसमें उन्हें कथित रूप से 'आपत्तिजनक अवस्था' में दिखाया गया है। यह वीडियो सोमवार शाम को एक मराठी न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ। इसके बाद यह क्लिप वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मच गया है। इस वीडियो में सोमैया के होने का दावा किया जा रहा है।

सोमवार को एक न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ वीडियो

मंगलवार सुबह अपने एक ट्वीट में सोमैया ने कहा, 'मेरा एक वीडियो क्लिप एक न्यूज चैनल पर दिखाया गया। दावा किया जा रहा है कि मैंने कई महिलाओं को परेशान और प्रताड़ित किया है और इस तरह के कई वीडियो उनके पास हैं। दावा यह भी है कि मेरे खिलाफ कई शिकायतें की गई हैं। जबकि मैंने कभी किसी महिला के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया है। मैं देवेंद्र फड़णवीस से इन आरोपों एवं वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने का अनुरोध करता हूं।'

क्लिप वायरल होने के बाद निशाने पर आए सोमैया

इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद सोमैया शिवसेना उद्धव गुट एवं एनसीपी शरद पवार गुट के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इन नेताओं का दावा है कि सोमैया के इस तरह के कई वीडियो हैं और न्यूज चैनल पर दिखाई गया वीडियो उन्हीं में से एक है।

फड़णवीस ने वीडियो की जांच कराने की बात कही

बता दें कि सोमैया महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार को लेकर उद्धव की एमवीए सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। खासकर एनसीपी नेता हसन मुशरिफ पर वह ज्यादा हमलावर रहे। मुशरिफ उन मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री बनाया गया है। वहीं, उद्धव गुट ने इस मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही है। डिप्टी सीएम फड़णवीस ने कहा है कि वह इस कथित अश्लील वीडियो की विस्तृत जांच कराएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article