जब स्पीकर से स्मोकिंग रूम की मांग कर रहे रिजिजू को जमकर पड़ी थी डांट, केंद्रीय मंत्री ने सुनाया मजेदार किस्सा

Parliament Session: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को अपने शुरुआती अनुभवों को याद करते हुए एक मजेदार, लेकिन दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार लोकसभाध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी से मिला तो मैं स्मोकिंग करने वाले सांसदों के लिए एक कमरा मांगने गया था। उस वक्त मुझे अच्छी खासी डांट पड़ी थी।

Parliament Session: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होने से विपक्ष को अधिक नुकसान होता है, क्योंकि वह सरकार को जवाबदेह ठहराने का महत्वपूर्ण अवसर खो देता है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब मानसून सत्र के पहले हफ्ते में विपक्षी सांसदों के बार-बार विरोध प्रदर्शन के कारण कोई विशेष कामकाज नहीं हो सका।

Kiren Rijiju

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (फोटो साभार: @KirenRijiju)

उत्कृष्ट सांसदों को मिला 'संसद रत्न'

‘प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित संसद रत्न पुरस्कार समारोह में रिजिजू ने याद दिलाया कि कैसे नौकरशाह संसद स्थगित होने पर कभी-कभी राहत महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता दूं कि जब संसद नहीं चलती तो अधिकारी राहत महसूस करते हैं, क्योंकि उन्हें सवालों से छुटकारा मिल जाता है। संसद में सरकार को जवाबदेह ठहराया जा सकता है। जब सदन चलता है तो मंत्रियों को कठिन सवालों का सामना करना पड़ता है। जब सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनट में स्थगित हो जाती है, तो वे सवाल भी नहीं उठते। संसद की कार्यवाही बाधित होने से सरकार से अधिक नुकसान विपक्ष को होता है।’’

End of Feed