Khesari Lal Yadav Meets BJP President Nitin Naveen: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की एक मुलाकात इन दिनों बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। खेसारी लाल यादव ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे, जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का बड़ा सितारा माना जाता है। इसके साथ ही वे राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं।
भाजपा नेताओं के साथ खेसारी की मुलाकात लोगों का खींच रही ध्यान
पिछले चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव लड़ा था। इसलिए भाजपा नेताओं के साथ उनकी यह मुलाकात लोगों का ध्यान खींच रही है। हालांकि, इस बैठक में क्या बातचीत हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से भाजपा के बड़े नेताओं के साथ खेसारी की मुलाकात हुई, उससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात हो सकती है, जबकि कई राजनीतिक जानकार इसे भविष्य की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
बिहार की राजनीति मे चर्चा का विषय
नितिन नवीन बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी भाजपा के बड़े चेहरों में शामिल हैं। ऐसे में इन नेताओं के साथ खेसारी लाल यादव की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। बिहार की राजनीति में लोकप्रिय चेहरों की हमेशा अहम भूमिका रही है। खेसारी लाल यादव की ग्रामीण इलाकों में बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा किसी भी राजनीतिक दल को मिल सकता है। यही वजह है कि इस मुलाकात को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि खेसारी लाल यादव किसी नई राजनीतिक दिशा में कदम बढ़ाने वाले हैं या यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी।
