देश

दो दिनों से नहीं खुल पाया केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग, बारिश-भूस्खलन से लगातार बढ़ रही हैं तीर्थ यात्रियों की परेशानियां

रिपोर्ट के मुताबिक आज भी पैदल यात्रा मार पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया है। ऐसे में कल से यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हजारों यात्रियों को सुरक्षा जवानों की निगरानी में धाम के लिए रवाना किया गया। पैदल यात्रा मार्ग को खोलने के प्रयास लगातार जारी है। भूस्खलन से प्रभावित स्थान बेहद खतरनाक बना हुआ है।

Image

बारिश-भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा प्रभावित। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Kedarnath Yatra : गौरीकुंड के निकट भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग अभी तक पूरी तरह नहीं खुल पाया है। ऐसे में कल से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हजारों तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा जवानों की निगरानी में धाम के लिए भेजा गया। इस स्थान पर घोड़े खच्चर सहित डंडी-कंडी का संचालन भी नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में तीर्थ यात्राओं को पैदल ही धाम के लिए रवाना होना पड़ रहा है।

गौरीकुंड के निकट पहाड़ी टूटी

दरअसल, शुक्रवार देर रात केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के निकट पहाड़ी टूटने से यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद यात्रा मार्ग खोलने के प्रयास तो किये गये, लेकिन मौसम के साथ ना देने से यात्रा मार्ग नहीं खुल पाया। कल दिन भर यात्रियों को धाम नहीं भेजा गया, जबकि धाम से नीचे उतरे यात्रियों को एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू किया गया।

यात्रा मार्ग को खोलने के प्रयास लगातार जारी

रिपोर्ट के मुताबिक आज भी पैदल यात्रा मार पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया है। ऐसे में कल से यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हजारों यात्रियों को सुरक्षा जवानों की निगरानी में धाम के लिए रवाना किया गया। पैदल यात्रा मार्ग को खोलने के प्रयास लगातार जारी है। भूस्खलन से प्रभावित स्थान बेहद खतरनाक बना हुआ है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!