देश

राहुल का वादा सिद्धारमैया ने किया पूरा, शपथ के बाद कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस की गारंटी को सैद्धांतिक मंजूरी मिली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 20, 2023, 09:25 PM IST

कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सहमति बन गई है। हम वादों से पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय प्रभाव कुछ भी हो, वादों को पूरा किया जाएगा। सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार का शुरुआती अनुमान है कि चुनावी वादों को पूरा करने से सरकारी खजाने पर सालाना 50,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

Image

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने पूरा किया पांच गारंटियों वाला वादा

Photo : Twitter

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने आज शपथ लिया। सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने और शपथ के दौरान ही राहुल गांधी ने वादा कर दिया कि कांग्रेस सरकार बनने के दो घंटे के अंदर कैबिनेट की मीटिंग होगी और गारंटियों पर फैसले लिए जाएंगे। राहुल जैसा बोले थे, वैसा ही हुआ। सिद्धारमैया ने शपथ लेने के तुरंत बाद कैबिनेट की मीटिंग की और मीटिंग में कांग्रेस की गारंटियों पर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई।

पड़ेगा 50000 करोड़ रुपयों का बोझ

शुरुआती अनुमानों से संकेत मिला है कि इससे सरकारी खजाने पर सालाना 50,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सहमति बन गई है। हम वादों से पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय प्रभाव कुछ भी हो, वादों को पूरा किया जाएगा। सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार का शुरुआती अनुमान है कि चुनावी वादों को पूरा करने से सरकारी खजाने पर सालाना 50,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

कौन -कौन सी गारंटियां

सिद्धारमैया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादों को मंत्रिमंडल की अगली बैठक के बाद लागू किए जाने की पूरी संभावना है। पार्टी के वादों में सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार (अन्न भाग्य) के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल, बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल हैं।

जीत में महत्वपूर्ण भूमिका

कांग्रेस की इन गारंटियों ने कर्नाटक में उसकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस को विशेष रूप से महिलाओं का पूरा समर्थन मिला और इसने पार्टी की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दस मई को हुए विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं को बार-बार आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के पहले दिन मंत्रिमंडल की पहली बैठक में इन ‘पांच गारंटी’ को मंजूरी दी जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article