देश

एक और पत्नी की पढ़ाई पर लगा ब्रेक, SDM ज्योति मौर्या प्रकरण के बाद अब कन्नौज से सामने आया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2023, 01:13 PM IST

SDM Jyoti Maurya Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने पढ़ाने से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि शादी के तीन महीने बाद वह बीएड की परीक्षा देने जा रही थी, लेकिन उसके पति ने उसकी पढ़ाई रुकवा दी है।

Image

Jyoti Maurya

SDM Jyoti Maurya Case: बरेली की SDM ज्योति मौर्या प्रकरण के बाद कई पत्नियों की पढ़ाई पर ब्रेक लग गया है। पतियों को डर है कि कहीं पढ़-लिखकर उनकी पत्नी भी ज्योति मौर्या की तरह उनसे बेवफाई न कर बैठे। ऐसे में कई घटनाएं ऐसी सामने आई हैं, जिसमें पतियों ने पत्नियों की पढ़ाई पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है। यहां एक महिला को उसके पति ने पढ़ाने से इनकार कर दिया। मामला सदर विधायक और राज्यमंत्री असीम अरुण तक पहुंचा है। पीड़िता का कहना है कि शादी के तीन महीने बाद वह बीएड की परीक्षा देने जा रही थी, लेकिन उसके पति ने उसकी पढ़ाई रुकवा दी है।

पैर की जूती बनाऊंगा

पीड़ित का नाम दीक्षा है और वह दलेलपुर गांव की रहने वाली है। शनिवार को राज्यमंत्री असीम अरुण के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला ने बताया, उसके पति विजय ने उससे मोबाइल छीन लिया है। देवर और जेठ ने भी उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने धमकी देते हुए कहा है कि मैं उसे पैर की जूती बनाऊंगा, न कि ज्योति मौर्या। बता दें, ज्योति मौर्या प्रकरण के बाद यह अकेला ऐसा मामला नहीं है, बल्कि कई ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं, जहां पतियों ने ज्योति मौर्या का हवाला देते हुए अपनी पत्नियों की पढ़ाई रुकवा दी है।

चर्चा में है ज्योति मौर्या का पति से विवाद

बता दें, सोशल मीडिया पर इन दिनों एसडीएम ज्योति मौर्या का उनके पति आलोक मौर्या के साथ विवाद छाया हुआ है। आलोक पेशे से पंजाचत राज्य विभाग में सफाई कर्मचारी हैं। जबकि पत्नी ज्योति का 2015 में यूपीपीसीएस परीक्षा में चयन हुआ था। शादी के 13 साल बाद दोनों के रिश्ते में विवाद बढ़ गया। आलोक ने आरोप लगाया है कि एसडीएम बनने के बाद उनकी पत्नी उनके साथ रहना नहीं चाहती। ज्योति मौर्या का होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ चक्कर है और दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। आलोक का दावा है कि उन्होंने ज्योति को शादी के बाद पढ़ाया है और जब उनकी अच्छी नौकरी लग गई, तो वह उसे छोड़ना चाहती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित