Kanhaiya Kumar News: कांग्रेस (Congress) ने जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को अपने छात्र संगठन एनयूसीआई I(NSUI) का इंचार्ज बना दिया है।
कांग्रेस ने जारी की चिट्ठी
कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को इसे लेकर एक आधिकारिक चिट्ठी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि कन्हैया कुमार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का प्रभारी नियुक्त किया जाता है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में कहा गया है- "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है।"
इससे पहले किसके पास था ये पद
इससे पहले, रूचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थी, जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ये कुर्सी खाली थी। जिस पर अब कन्हैया कुमार की नियुक्ति की गई है।
क्यों मिला पद
कन्हैया कुमार छात्र राजनीति पर गहरी पकड़ रखते हैं। राहुल गांधी के खास माने जाते हैं। हाल ही में हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार काफी एक्टिव दिखे थे। राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में साथ थे। इस यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार जिस तरह से एक्टिव थे, उसी समय से लग रहा था कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
