झारखंड में लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा और माओवादी प्रभात को मुठभेड़ में मार गिराया है यह मुठभेड़ की घटना लातेहार जिले के इचावार के जंगल में हुई।
झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ के दो खूंखार नक्सली मारे गए। इनमें से एक पर 10 लाख रुपये और दूसरे पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।
सूत्रों ने कहा कि ये दोनों नक्सली झारखंड जन मुक्ति परिषद नामक संगठन के सदस्य थे उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।खबर मिली थी कि पप्पू लोहार अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पप्पू लोहारा, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था, झारखंड जन मुक्ति परिषद का नेता था, जो एक विद्रोही माओवादी संगठन है। उसे उसके सहयोगी प्रभात गंझू के साथ मार गिराया गया, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था।
