झारखंड चुनाव 2019 रिजल्ट : क्या AJSU और JVM के पास होगी सत्ता की चाबी?

झारखंड इलेक्शन
Updated Dec 23, 2019 | 09:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav results 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के रूझानों से लगता है कि सत्ता चाबी आजसू और जेवीएम के पास होगी।

झारखंड चुनाव : क्या इस बार AJSU और JVM के पास होगी सत्ता की चाबी?
झारखंड में सरकार बनाने में आजसू और जेवीएम की अहम भूमिका हो सकती है  

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। रूझानों से पता चलता है किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलना मुश्किल है। इससे साफ पता चलता है कि त्रिशंकु विधानसभा होगी। चुनाव खत्म होने के बाद एक्जिट पोल के नतीजों ने भी त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया था। किसी भी एक पार्टी की सरकार बनती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में बीजेपी की सहयोगी रह चुकी पार्टी आजसू और जेवीएम के पास सत्ता की चाबी हो सकती है। ये दोनों पार्टियां किसी का खेल बिगाड़ सकती है या बना सकती है। अब देखना है वास्तविक नतीजे क्या आते हैं। हालांकि एग्जिट पोल से मुताबिक बीजेपी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड बीजेपी नेतृत्व ने अजसू अध्यक्ष सुदेश महतो और जेवीएम के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से संपर्क किया है।

इडिया टूडे-एक्सिस का एग्जिट पोल
बीजेपी को सिर्फ 22 से 32 सीटें मिलेंगी 
झामुमो-कांग्रेस-आजेडी गठबंधन को 38 से 50 तक सीटें
आज्सू को तीन से पांच सीटें
झारखंड विकास मोर्चा को 02 से 04 सीटें 
अन्य पार्टियों और निर्दलीयों के खाते में 4 से 7 सीटें

एबीपी-सी वोटर्स का एग्जिट पोल 
झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 35 सीटें 
भाजपा को 32 सीटें 
आज्सू को पांच, 
झाविमो को तीन 
निर्दलीय तथा अन्य को छह सीटें 

स्थानीय चैनल न्यूज 11 का एग्जिट पोल
बीजेपी को 30 से 35 सीटें
झारखंड मुक्ति मोर्चा को 17 से 22 सीटें
कांग्रेस को 9 से 12 सीटें
आज्सू को 08 से 12 सीटें
 झाविमो को 04 से 06 सीटें
अन्य और निर्दलीयों को 08 से 10 सीटें

नीचे जानिए चुनाव रिजल्ट- कौन-कहां से लीड कर रहा है

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 81 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें मिली थीं, आजसू को 5, झामुमो को 19, कांग्रेस को 6, झाविमो को 8 सीटें मिली थीं। अन्य दलों एवं निर्दलीयों को 6 सीटें मिली थीं। बाद में झाविमो के 6 विधायक दल बदल कर बीजेपी में शामिल हो गए थे जिसके बाद झाविमो के पास महज 2 सीटें रह गई थीं। सर्वे से पता चलता है कि राज्य में बीजेपी या झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को सरकार बनाने में सीटें कम पड़ी तो आजसू और झारखंड विकास मोर्चा अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर