देश

Jharkhand Politics: 5 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद से रांची पहुंचे सत्ताधारी गठबंधन के MLA

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 4, 2024, 10:02 PM IST

Jharkhand Floor Test: झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन के शुक्रवार को शपथ लेने के बाद ही सत्ता पक्ष के विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया था वो अब वापस लौट आए हैं।

Image

विधायक होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले हैदराबाद से एक विशेष उड़ान से रांची लौट आए

Photo : ANI

Jharkhand Floor Test: झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन (comprising JMM, Congress and the RJD)के विधायक सोमवार यानी 5 फरवरी होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद से रांची लौट आए हैं, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के कम से कम 37 विधायक झारखंड विधानसभा में सोमवार को होने वाले शक्ति परीक्षण (Jharkhand Floor Test) से पहले हैदराबाद से एक विशेष उड़ान से रांची लौट आए हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन के शुक्रवार को शपथ लेने के बाद ही सत्ता पक्ष के विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया था, खराब मौसम के कारण गुरुवार की रात में उन्हें हैदराबाद नहीं भेजा जा सका था।

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झामुमो और कांग्रेस के विधायक शुक्रवार से हैदराबाद के बाहरी इलाके शामिरेट में एक रिसॉर्ट में डेरा डाले हुए थे।

दो फरवरी को चार्टर्ड उड़ानों से हैदराबाद पहुंचे झारखंड के विधायक बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरे और उन्हें दो बसों में शहर के सर्किट हाउस ले जाया गया। गठबंधन की आशंकाओं के बीच विधायकों को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ले जाया गया था कि भारतीय जनता पार्टी विश्वास मत से पहले उन्हें poach करने का प्रयास कर सकती है।

सूत्रों ने बताया कि झारखंड के विधायकों को Poaching Efforts के प्रयासों से बचाने के लिए अलग भोजन व्यवस्था, कमरों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी और कई अन्य व्यवस्थाएं की गईं।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अहम बैठक ली

इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ( Champai Soren) ने विधानसभा में विश्वास मत से पहले राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। खबरों के मुताबिक, चंपई सोरेन ने मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article