देश

दिखने लगे JDU के तेवर, केसी त्यागी ने आखिर उठा ही दिया अग्निवीर योजना और UCC का मुद्दा

NDA के घटक दलों के बीच नई सरकार में कई मुद्दों पर टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे ही दो मुद्दों पर जेडीयू ने अपना रुख जता दिया है।

Image

केसी त्यागी

Agniveer scheme And UCC : मोदी सरकार 3.0 के गठन से पहले ही घटक दलों खासकर नीतीश कुमार को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जाने लगे हैं। नीतीश कुमार का पुराना रिकॉर्ड देखते हुए कयास लग रहे हैं कि वह कब तक एनडीए सरकार में बने रहेंगे। हालांकि, चुनाव से पहले ही वह कई बार साफ कर चुके हैं कि अब वह एनडीए में ही बने रहेंगे। लेकिन नई सरकार में कई मुद्दों पर टकराव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे ही दो मुद्दों अग्निवीर और यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी (UCC) पर जेडीयू ने अपना रुख जता दिया है।

अग्निवीर और यूसीसी पर ये रुख

जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि मतदाताओं का एक वर्ग अग्निवीर योजना से नाराज है। हमारी पार्टी चाहती है कि जिन कमियों पर जनता ने सवाल उठाए हैं, उन पर विस्तार से चर्चा की जाए और उन्हें दूर किया जाए। यूसीसी पर त्यागी ने कहा, पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर सीएम नीतीश ने विधि आयोग प्रमुख को इस बारे में लिखा था कि हम इसके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सभी हितधारकों से बात करके समाधान निकाला जाना चाहिए।

कपिल सिब्बल बोले, बहुत लोग इससे असंतुष्ट

वहीं, अग्निवीर योजना पर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी के बयान पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि बहुत सारे लोग इस योजना से असंतुष्ट हैं और मुझे लगता है कि चुनावों ने अग्निवीर परिदृश्य पर बहुत प्रभाव डाला है। खासकर उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में। 'दयालु भगवान' को इस बारे में सोचना चाहिए और इस पर चर्चा होनी चाहिए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article