देश

'मुझे मिलने बुलाया और कार में बैठ गई...', जामनगर में हनी ट्रेप का सनसनीखेज मामला; जानें कैसे लड़की की चाल में फंस गया शख्स

जामनगर में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए युवक को फंसाकर उसका अपहरण, मारपीट और लूटपाट की गई। शिकायतकर्ता को महिला के बहाने बुलाकर कार में बैठाया गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन दूसरी कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर धमकाया और उसके गहने व नकदी लूट ली।

Image

हनीट्रैप के जरिए अपहरण कर जबरन पैसे वसूलने वाली गैंग को पकड़ा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जामनगर में फिर एक बार हनीट्रैप का मामला सामने आया है। जिसमे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से दोस्ती कर मिलने बुलाया फिर उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट और लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने जामनगर में रहने वाले एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो नाबालिग भी हैं।

शिकायतकर्ता हेमांशुभाई जयंतीलाल वजाणी निवासी ने 8 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि पूजा नाम की एक महिला ने उन्हें मोबाइल पर मैसेज कर मिलने बुलाया था। शिकायतकर्ता अपनी होंडा कार लेकर वहां पहुंचे थे, जहां पूजा उनकी कार में बैठ गई।

इसके बाद चार अन्य आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जबरन उनकी बलेनो कार में बैठाकर अपहरण कर लिया और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शिकायतकर्ता के गले की चांदी की चेन, हाथ की चांदी की कड़ी और नकद रुपये जबरन छीन लिए।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी

यश उर्फ आर्यन नरशेभाई राठौड़ (उम्र 19 वर्ष, मजदूरी कार्य, निवासी ढीचड़ा रोड, तिरुपति सोसायटी, गली नंबर 05, दरगाह के पास, गुलाबभाई के मकान में किराए से, जामनगर), पूजा अरविंदभाई परमार (उम्र 25 वर्ष, घरेलू कामकाज, निवासी वही पता, जामनगर) इसके अलावा दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह ने पहले भी जामनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे नकद रुपये और सोने-चांदी के आभूषण वसूले थे। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तीनों ने मिलकर निमेष नामक व्यक्ति को बनाया था शिकार

इसी कड़ी में आरोपियों के पुराने अपराध भी सामने आए करीब दो वर्ष पहले पूजा, सादिक और विजय ने मिलकर राजकोट के निमेष पटेल नामक व्यक्ति को मोबाइल के जरिए बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया था और धमकी देकर लगभग 10 लाख रुपये वसूल किए थे। यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में बांटी गई थी।

करीब छह महीने पहले पूजा और उसके साथियों ने जयश्री टॉकीज के पास ढोसा की रेहड़ी चलाने वाले श्यामभाई नामक व्यक्ति को भी इसी तरह फंसाकर पैसे वसूले थे। पूरे मामले में जामनगर पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article