देश

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर, तलाशी अभियान के दौरान घेरे में लिए गए आतंकी

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई है। सोपोर में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।

Image

सोपोर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ (फाइल फोटो)

Photo : PTI

जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ सोपोर पुलिस जिले के गुज्जरपेटी जालुरा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। फिलहाल, अधिकारियों ने बताया है कि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा बलों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं।

घेरे गए दो आतंकी

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकवादी फंस गए हैं और सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में शामिल हैं।मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब 22 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 179वीं बटालियन तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही थी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मोर्टार का गोला बरामद

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को जंग लगा 82 मिमी का मोर्टार का गोला बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़ उप सेक्टर में सीमा चौकी कामौर क्षेत्र के पास बीएसएफ के गश्ती दल ने सुबह करीब 9:45 बजे मोर्टार का गोला देखा। क्षेत्र की तुरंत घेराबंदी कर ली गयी और विस्फोटक उपकरण को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article