देश

घाटी में भूखे मरने के कगार पर आतंकी, घर से लेकर भागे खाना! तलाश में जुटे सुरक्षाबल

Jammu and Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों की संभावित मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने मजालता क्षेत्र के चोरे मोटू गांव और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। शनिवार शाम दो संदिग्ध आतंकवादी गांव के एक घर से खाना लेकर जंगल की ओर भाग गए थे।

Image

उधमपुर में खाना लेकर भागे दो आतंकवादी (AI फोटो- Canva)

Jammu and Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों की संभावित गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मजालता क्षेत्र के चोरे मोटू गांव में दो संदिग्ध आतंकवादियों के एक घर से भोजन लेकर पास के जंगलों की ओर भागने की खबर के बाद रविवार से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।

भोजन लेकर फरार हुए आतंकी

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो अज्ञात आतंकवादी गांव के निवासी मंगतू राम के घर पहुंचे और वहां से भोजन ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस और अर्द्धसैनिक बल गांव में पहुंचे, लेकिन तब तक संदिग्ध आतंकवादी जंगल की ओर निकल चुके थे। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर रविवार सुबह से सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

संवेदनशील इलाका, पहले भी हो चुकी है मुठभेड़

चोरे मोटू गांव उस स्थान से लगभग पांच किलोमीटर पश्चिम में स्थित है, जहां 15 दिसंबर को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की शहादत हुई थी। इससे पहले भी मजालता क्षेत्र के कई हिस्सों में आतंकी गतिविधियों के संकेत मिलते रहे हैं, जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।

संयुक्त अभियान जारी

पुलिस और अर्द्धसैनिक बल संयुक्त रूप से गांव और उसके आस-पास के घने जंगलों में तलाशी कर रहे हैं। विभिन्न दिशाओं से कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि संदिग्ध आतंकवादियों के संभावित छिपने के ठिकानों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील

सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित