'जहां ठाकरे वहां शिव सेना...हमारे बाप का नाम बाला साहेब ठाकरे है', किस पर भड़के संजय राउत?

पार्टी सांसद अरविंद सावंत के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि शिंदे की शिवसेना कब से असली शिवसेना बन गई? असली शिवसेना तो यहीं है। जहां ठाकरे वहां शिवसेना।

Sanjay Raut: शिवसेना UBT का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सांसदों की कथित बगावत के बाद अब कई विधायकों के भी पार्टी छोड़ने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर सांसद संजय राउत ने एक बार फिर अपने फायरब्रांड अंदाज में विरोधियों पर हमला बोला। राउत ने शिंदे गुट के भी असली शिव सेना होने पर सवाल उठाए। अपने आक्रामक अंदाज में राउत ने कहा कि जो भी पार्टी तोड़ने की कोशिश करेगा, उसके सबक सिखाएंगे। पार्टी सांसद अरविंद सावंत के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि शिंदे की शिवसेना कब से असली शिवसेना बन गई? असली शिवसेना तो यहीं है। जहां ठाकरे वहां शिवसेना।

End of Feed