देश

परिणीति संग डेटिंग की खबरों के बीच जगदीप धनखड़ ने राघव चड्डा पर ली चुटकी- आपने पहले ही...

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 27, 2023, 03:08 PM IST

परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने कुछ दिन पहले तब सुर्खियां बटोरीं जब उनके डिनर और लंच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

Image

जगदीप धनखड़ ने राघव चड्डा पर ली चुटकी

Photo : IANS

Jagdeep Dhankhar teases Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की डेटिंग की अफवाहों के बीच राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने आप नेता पर चुटकी ली। राघव चड्ढा ने मेहुल चोकसी की एंटीगुआ नागरिकता के लिए सरकार की एनओसी पर चर्चा करने के लिए कार्य स्थगन का नोटिस दिया था। वीपी धनखड़ ने कहा, आप पहले से ही चर्चा में हैं, आपने सोशल मीडिया पर खासी जगह पर कब्जा कर लिया है। आज के दिन आपको चुप रहना चाहिए।

परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने कुछ दिन पहले तब सुर्खियां बटोरीं जब उनके डिनर और लंच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों के डेट करने के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी तक न तो परिणीति और न ही राघव ने इसके बारे में बात की है। 24 मार्च को राघव से जब अभिनेत्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया।

23 मार्च को राघव चड्ढा से परिणीति और उनकी लगातार मुलाकातों के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "आप मुझसे राजनीति के सवाल करें, परिणीति के सवाल न करें।" यह भी ध्यान रखना दिलचस्प है कि राघव ट्विटर पर सिर्फ 44 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें से केवल दो बॉलीवुड से हैं। इनमें से एक गुल पनाग हैं, जो आम आदमी पार्टी की सदस्य भी हैं, वहीं दूसरी परिणीति चोपड़ा हैं।

इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें परिणीति आप नेता राघव चड्ढा के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। परिणीति राघव के साथ डिनर पर गई थीं और फिर लंच करने के लिए पहुंचीं। दोनों को साथ में देखकर फैंस ने इनके बीच रिलेशनशिप की कयास लगाना शुरू कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article