देश

कमाल हो गया! राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की तारीफ, इन दो नीतियों को बताया- अच्छा कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 09:07 PM IST

Rahul Gandhi praised PM Narendra Modi : ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने '21वीं सदी में सुनना सीखने की कला' विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी की दो नीतियों की तारीफ की और कहा यह अच्छा कदम है।

Rahul Gandhi praised PM Narendra Modi : करीब हर मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब उनकी तारीफ की है। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तारीफ में कुछ कहा है। खास बात यह भी है कि उन्होंने एक विदेशी मंच से पीएम मोदी की तारीफ की है। राहुल ने मोदी सरकार की दो नीतियों को अच्छा कदम बताया है। दरअसल, राहुल गांधी ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आप मोदी सरकार की उन नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हैं। इस सवाल के जवाब में राहुल गांदी ने मोदी सरकार की दो नीतियों का नाम लिया। राहुल गांधी ने कहा कि शायद महिलाओं को गैस सिलिंडर देना और लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना बुरी चीज नहीं है। ये अच्छा कदम है।

लेकिन वह अपने लक्ष्य से भटक गए हैं। हालांकि इसके बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए मैं उनके दो-तीन अच्छी नीतियों पर ध्यान नहीं देता हूं। मुझे लगता है कि वो भारत पर एक ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे भारत स्वीकार नहीं कर सकता। भारत, कई राज्यों का एक संघ है। अगर इस संघ पर आप कोई एक विचार थोपाने की कोशिश करेंगे तो इसके खिलाफ प्रतिक्रियाएं आएंगी।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई रहते हैं। अलग-अलग भाषाएं हैं। वे सब मिलकर भारत का प्रतिनिधत्व करते हैं। लेकिन मोदी ऐसा नहीं मानते हैं। मोदी कहते हैं कि ये भारत के दूसरे दर्जे के नागरिक हैं। मैं इससे सहमत नहीं हूं। जब बुनियादी स्तर पर असहमति हो तो फर्क नहीं पड़ता कि आप किन दो-तीन नीतियों से सहमत हैं।

राहुल गांधी कैंब्रिज के बिजनेस स्कूल में ये बातें बोल रहे थे। इसका विषय '21वीं सदी में सुनना सीखने की कला' था। राहुल ने इस संबोधन के दौरान यह भी कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। मेरे खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने इसी बीच स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझसे अफसर बोलते थे कि फोन पर सोच-समझकर बोलना आवाज रिकॉर्ड हो रही है। राहुल ने कहा कि विपक्षी नेताओं को बोलने पर जेल में डाल दिया जाता है। यह कई बार हो चुका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article