देश

चंद्रयान-3 की 'जासूसी', ISRO ने बताई ये बड़ी बात फिर डिलीट हुआ ट्वीट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2023, 09:46 AM IST

ISRO releases pictures of Chandrayaan-3: 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर नया इतिहास रचा। शुक्रवार को इसरो ने चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीरें जारी की, जो चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा (OHRC) द्वारा ली गई थीं। हालांकि थोड़ी देर बाद ही ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

Image

इसरो ने चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीरें जारी कीं।

Photo : Twitter

ISRO On Chandrayaan-3: इसरो ने चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीरें जारी की, जिसे 23 अगस्त को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा (OHRC) द्वारा ली गई थीं। हालांकि कुछ ही देर में इसरो ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। बता दें, चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर नया इतिहास रच दिया है।

इसरो ने कही जासूसी की बात!

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो ने शुक्रवार की सुबह बड़ी जानकारी साझा की है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 'X' पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीरें शेयर की। इस पोस्ट में इसरो ने मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि मैं तुम्हारी जासूसी कर रहा हूं! आखिर पोस्ट में ये किसके लिए ऐसा लिखा गया और फिर इसे तुरंत डिलीट कर दिया गया आपको बताते हैं।

'मैं तुम्हारी जासूसी कर रहा हूं'

इसरो ने पोस्ट में लिखा कि 'चंद्रयान-3 मिशन: मैं तुम्हारी जासूसी करता हूं! चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चंद्रयान-3 लैंडर का फोटोशूट! चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी), वर्तमान में चंद्रमा के आसपास किसी के पास सबसे अच्छा रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरा 23/2³/23 पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 लैंडर को देखा।'

इसरो पहले ही चंद्रयान 3 की लैंडिंग साइट की तस्वीर साझा कर चुका है। यह तस्वीर बुधवार शाम 6.04 बजे हुई सटीक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद विक्रम के कैमरे से ली गई थी। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर समतल क्षेत्र पर उतरा है।

मिशन चंद्रयान-3 में सबकुछ दुरुस्त

बता दें, इससे पहले गुरुवार (24 अगस्त, 2023) को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से जानकारी दी गई कि सभी गतिविधियां और प्रणालियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से काम कर रही हैं। इसरो के अनुसार, लैंडर मॉड्यूल के पेलोड्स ILSA, RAMBHA और ChaSTE को गुरुवार को ऑन किया गया, जबकि रोवर प्रज्ञान के मोबिलिटी ऑपरेशन भी चालू हो चुके हैं। वहीं, इससे पहले प्रोपल्शन मॉड्यूल पर SHAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!