देश

Video: ऐतिहासिक लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे ISRO चेयरमैन; कितना बड़ा है ये मिशन; जानिए सबकुछ

ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन समेत वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने एक अहम अंतरिक्ष मिशन से पहले तिरुमला तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर सफल लॉन्च की कामना की। 24 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से LVM3-M6 मिशन के तहत भारत के हेवी-लिफ्ट रॉकेट LVM3 से BlueBird Block-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च किया जाएगा।

Image

(ISRO) के कुछ सदस्यों ने एक ऐतिहासिक मिशन से पहले तिरुमला तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के कुछ सदस्यों ने एक ऐतिहासिक मिशन से पहले तिरुमला तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन और सीनियर वैज्ञानिकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत पूजा-अर्चना की और सफल लॉन्च के लिए आशीर्वाद मांगा। बता दें कि हर बड़े अंतरिक्ष मिशन से पहले ISRO के वैज्ञानिक तिरुपति जाकर भगवान की प्रार्थना करते हैं।

क्या है मिशन?

24 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक अगली पीढ़ी का कम्यूनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन का नाम LVM3-M6 है और इसे भारत के हेवी-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-III) के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

BlueBird Block-2 सैटेलाइट को भेजा जाएगा अंतरिक्ष

इस मिशन में BlueBird Block-2 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, जिसे अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile के साथ वाणिज्यिक समझौते के तहत विकसित किया गया है।

क्या है मिशन का उद्देश्य?

24 दिसंबर 2025 की सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सैटेलाइट की लॉन्चिंग होगी। इसका मुख्य उद्देश्य उपग्रह को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित करना है, ताकि दुनिया भर में स्मार्टफोन पर सीधे हाई-स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराया जा सके।

BlueBird Block-2 सैटेलाइट वैश्विक सैटेलाइट कम्युनिकेशन में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया के हर कोने में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है. यह तकनीक 4G और 5G सेवाओं को सीधे सामान्य मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराएगी। खास बात है कि इस सैटेलाइट की मदद से दूरदराज और दुर्गम इलाकों में भी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पहुंच जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article