देश

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के ISIS मॉड्यूल का खुलासा, आतंकी रिजवान का हैंडलर है फरहतुल्ला गोरी

गिरफ्तार आतंकी रिजवान और पुणे ISIS मॉड्यूल का हैंडलर पाकिस्तान में बैठा मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्ला गोरी ही है। फरहतुल्ला गोरी ही ISI के इशारे पर ISIS का मॉड्यूल चला रहा है।

Image

फरहतुल्लाह गोरी

ISIS Module Busted: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के ISIS मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। दिल्ली से गिरफ्तार ISIS का वांटेड आतंकी रिजवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के ISIS मॉड्यूल का हिस्सा है। भारतीय खुफिया एजेंसी को चकमा देने के लिए आईएसआई, ISIS आतंकी मॉड्यूल चला रही है। रिजवान और गिरफ्तार आतंकियों का हैंडलर पाकिस्तान में मौजूद है।

गुजरात के अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड फरहतुल्ला गोरी

गुजरात के अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड फरहतुल्ला गोरी आईएसआई के इशारे पर आईएसआई, ISIS का आतंकी मॉड्यूल चला रहा है। फरहतुल्ला गोरी भारत सरकार से घोषित आतंकी है। भारत से फरार होने के बाद फरहतुल्ला गोरी पाकिस्तान में छुपा हुआ है। गिरफ्तार आतंकी रिजवान और पुणे ISIS मॉड्यूल का हैंडलर पाकिस्तान में बैठा मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्ला गोरी ही है। फरहतुल्ला गोरी ही ISI के इशारे पर ISIS का मॉड्यूल चला रहा है। पुणे मॉड्यूल के पीछे यही है। दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी रिजवान का हैंडलर भी यही है।

दिल्ली का रहने वाला है रिजवान

जानकारी के अनुसार, रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। इस आतंकी पर जांच एजेंसी एनआईए ने 3 लाख रुपये के इनाम के साथ मोस्ट वांटेड भी घोषित किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, आतंकी रिजवान के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्पेशल सेल हरकत में आई।

देर रात किया गया गिरफ्तार

आतंकी रिजवान को गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में टीम गठित की गई। गुरुवार रात 11 बजे आतंकी रिजवान को दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article