देश

Registered Post Service: 'रजिस्टर्ड पोस्ट सर्विस' को बंद करने की बात सच है या अफवाह? डाक विभाग ने कर दिया साफ

भारतीय डाक विभाग ने रजिस्टर्ड पोस्ट सर्विस बंद करने की अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया है कि ये सर्विस बंद नहीं हुई है बल्कि इसे स्पीड पोस्ट के साथ जोड़कर और बेहतर भी बनाया गया है जिससे डिलीवरी और तेज एवं सुविधाजनक हो सके।

Image

रजिस्टर्ड पोस्ट सर्विस (फोटो:canva)

-

Postal Services in India: भारत में डाकखानों (Post Office) का महत्व काफी ज्यादा है, आधुनिक दौर में इसकी प्रासंगिकता भले ही कम हो गई है पर इसकी आवश्यकता आज भी बनी हुई है। वहीं भारतीय डाक विभाग (India Post) ने Registered Post Service बंद होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। डाक विभाग ने कहा है कि इसे स्पीड पोस्ट (Speed Post) के साथ मर्ज कर अपग्रेड किया जा रहा है।डाक विभाग ने साफ किया है कि ऐसा लोगों तक डिलीवरी पहले से तेज, सुरक्षित और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए जा रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात कि चर्चा होने लगी थी कि 'रजिस्टर्ड पोस्ट सर्विस' बंद होने वाली है। अब सरकार ने साफ किया है कि ऐसा नहीं होने जा रहा है।

लोगों को हो रहा था कंफ्यूजन, अब स्थिति साफ

भारतीय डाक के एक परिपत्र के मुताबकि 1 सितंबर, 2025 से रजिस्टर्ड पोस्ट सर्विस को अब स्पीड पोस्ट सर्विस के साथ मर्ज कर दिया जाएगा, पर इसे लेकर लोगों को लगा कि रजिस्‍टर्ड सर्विस बंद हो जाएगी और उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए ही सेवायें मिलेंगी।

डाक विभाग ने क्या दिया स्पष्टीकरण

डाक संचालन की सुव्यवस्थित करने, डिलीवरी की समय-सीमा में सुधार लाने और लॉजिस्टिक्स संसाधनों का अनुकूलन करने के लिए, डाक विभाग ने अपने छंटाई ढांचे को युक्तिसंगत बनाया है और पंजीकृत तथा स्पीड पोस्ट, दोनों प्रकार की वस्तुओं के प्रसंस्करण को एकीकृत किया है। इस एकीकरण से बैकएंड दक्षता में वृद्धि होगी, पारगमन में देरी कम होगी और पूरे नेटवर्क में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

रजिस्टर्ड डाक और स्पीड पोस्ट, दोनों ही जवाबदेह सेवाएं हैं, जिनमें प्रेषण के प्रत्येक चरण का रिकॉर्ड रखा जाता है। मुख्य अंतर उनके वितरण प्रोटोकॉल में है। जहां रजिस्टर्ड डाक प्राप्तकर्ता-विशिष्ट होती है (केवल प्राप्तकर्ता या उनके अधिकृत प्रतिनिधि को वितरित की जाती है), वहीं स्पीड पोस्ट पते-विशिष्ट होती है (पते पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को वितरित की जाती है)।

मर्जर के बाद, स्पीड पोस्ट लेटर और स्पीड पोस्ट पार्सल पते के अनुसार डिलीवरी प्रदान करेंगे, जबकि पंजीकरण के साथ स्पीड पोस्ट के रूप में बुक की गई वस्तुओं की डिलीवरी विशिष्ट पते पर की जाएगी। ग्राहक स्पीड पोस्ट के तहत पंजीकरण के लाभों का आनंद लेते रहेंगे और साथ ही उन्हें प्रीमियम स्पीड पोस्ट सुविधाओं तक भी पहुंच प्राप्त होगी, जैसे:

संपूर्ण ऑनलाइन ट्रैकिंग

रीयल-टाइम डिलीवरी अपडेट

ओटीपी-आधारित सुरक्षित डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी (COD) सेवाएं आदि...

संशोधित ढांचा, डाक विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली डाक सेवाओं के समूह को युक्तिसंगत और आधुनिक बनाने तथा इन सेवाओं को बाजार की बदलती मांगों और ग्राहकों की अपेक्षाओं के साथ बेहतर ढंग से संरेखित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!